यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्वदेशी उत्पादों को ही उपयोग में लाएं
पूर्णिया। बिहार राज्य भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की वर्चुअल बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्य

पूर्णिया। बिहार राज्य भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की वर्चुअल बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेंद्र राय ने की। इसमें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बुद्धिजीवियों की भूमिका विषय पर परिचर्चा भी की गई।
बैठक में सभी जिला इकाइयों के जिला संयोजकों तथा बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। पूर्णिया जिला भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों ने गुगल मीट द्वारा वर्चुअल रूप से भाग लिया।