Move to Jagran APP

राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उवि धमदाहा के छात्र रजनीकांत को मिला चौथा स्थान

पूर्णिया। 47 वीं राज्यस्तरीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में उच्च विद्यालय धमदाहा के छात्र रजन

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 06:42 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 12:04 AM (IST)
राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उवि धमदाहा के छात्र रजनीकांत को मिला चौथा स्थान
राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उवि धमदाहा के छात्र रजनीकांत को मिला चौथा स्थान

पूर्णिया। 47 वीं राज्यस्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में उच्च विद्यालय धमदाहा के छात्र रजनीकांत ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने उप विषय शैक्षिक खेल एवं गणितीय प्रतिरूपण में अपने गणितीय जादू के बल पर यह स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही उसका चयन कोलकाता में जनवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित पूर्वी भारत विज्ञान मेला के लिए हुआ है। जहां अलग-अलग प्रदेशों से पहुंचने वाले प्रतिभागियों से उसका मुकाबला होगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने रजनीकांत एवं उसके मार्गदर्शक शिक्षक संतोष कुमार को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

loksabha election banner

रजनीकांत नौंवी कक्षा का छात्र है एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आता है। उसके पिताजी धमदाहा दक्षिण टोल निवासी अजय पौद्दार छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं। रजनीकांत ने बताया कि उनके लिए यह पहला मौका था, जब वे किसी राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में शामिल हुए। वहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे चयनित छात्र-छात्राओं के बीच अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिला। अभिव्यक्ति में कुछ झिझक जरूर रही, इसके बावजूद निर्णायकों द्वारा पूछे गए सवालों का बखूबी जवाब दिए।

उवि धमदाहा के विज्ञान सह मार्गदर्शक शिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि यह मेरे एवं विद्यालय के लिए गौरव की बात है। मेरे मार्गदर्शन में विद्यालय के बच्चे लगातार विज्ञान प्रतियोगिताओं में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। अक्टूबर में 47 वीं जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण के राष्ट्रीय प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र राजेश कुमार मेरे मार्गदर्शन में शामिल हुआ था। यह प्रदर्शनी 15-20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में आयोजित हुआ था।

इस सफलता पर साइंस फॉर सोसाइटी की जिला समन्वयक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका रीता सिन्हा, प्रमोद जायसवाल, आलोक कुमार, कुमार मनोज भूषण, आदित्य कुमार, डॉ. अमरेंद्र यादव, डॉ. रामशरण मेहता आदि ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.