पीयू में होगी व्याख्यानमाला
पूर्णिया। पूर्णिया विवि में शीघ्र ही एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। वीसी प्रो राजेश सिं
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 07:20 PM (IST)
पूर्णिया। पूर्णिया विवि में शीघ्र ही एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। वीसी प्रो राजेश सिंह ने बताया कि पूर्णिया विवि इन मेकिंग: ब्रेन स्टॉर्मिग सेशन पर उक्त व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के ख्याति प्राप्त शिक्षाविदों का व्याख्यान होगा। इसका उद्देश्य आपसी सहमति के आधार पर वातावरण निर्माण का प्रयास किया जाएगा। ताकि पीयू के स्नातक विभाग एवं महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा का वातावरण बनाना सुनिश्चित किया जा सके। इसका आयोजन महीने में कम से कम दो बार किया जाएगा। इसमें विवि के प्राध्यापक, अधिकारी, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं चयनित छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा। इस हेतु विभिन्न शिक्षाविदों के नामों पर मंथन चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें