विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस नहीं होगी रद! रेलवे ने वापस लिया फैसला; आज अपने नियमित समय से चलेगी ट्रेन

Published: Fri, 09 Oct 2026 07:27 PM (IST)

Seemanchal Express Cancellation Withdrawn: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनस जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस (12487) को रद ...और पढ़ें

Seemanchal Express Cancellation Withdrawn: जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस का रद्दीकरण वापस

Seemanchal Express Cancellation Withdrawn: जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस का रद्दीकरण वापस

HighLights

  1. सीमांचल एक्सप्रेस (12487) का रद्द आदेश वापस लिया गया।

  2. 9 अक्टूबर 2026 को ट्रेन निर्धारित समय पर चलेगी।

  3. दिल्ली मार्ग के सैकड़ों यात्रियों को मिली बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। Seemanchal Express Cancellation Withdrawn: सीमांचल और कोशी क्षेत्र से दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले सैकड़ों रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनस (दिल्ली) के बीच चलने वाली बेहद लोकप्रिय गाड़ी संख्या 12487 ''सीमांचल एक्सप्रेस'' को रद्द करने के अपने फैसले को वापस ले लिया है।

  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनस जाने वाली गाड़ी संख्या 12487 'सीमांचल एक्सप्रेस' को रद्द करने का आदेश किया निरस्त

  • 9 अक्टूबर 2026 को अपने पूर्व निर्धारित समय, ठहराव और मार्ग के अनुसार ही जोगबनी से दिल्ली के लिए रवाना होगी ट्रेन

  • दिल्ली क्षेत्र में उपद्रवी भीड़ की संभावित आवाजाही को देखते हुए पहले रेलवे ने एक दिन के लिए ट्रेन रद्द करने का लिया था निर्णय

  • यात्रियों की सहूलियत के लिए ICMS, 139 (IVRS) और बल्क एसएमएस (SMS) के जरिए दी जा रही परिचालन बहाली की जानकारी

रेलवे परिचालन विभाग द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार यह ट्रेन 9 अक्टूबर 2026 को अपने पूर्व निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार ही संचालित की जाएगी। ट्रेन का परिचालन बहाल होने से उन सैकड़ों यात्रियों का अनिश्चितता का संकट टल गया है, जिन्होंने महीनों पहले दिल्ली की यात्रा के लिए आरक्षण कराया था।

दिल्ली में उपद्रव की आशंका से रद्द हुआ था परिचालन; रेलवे बोर्ड ने वापस लिया फैसला

इससे पहले दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा कारणों और उपद्रवी भीड़ की संभावित आवाजाही को देखते हुए रेल प्रशासन ने 9 अक्टूबर को जोगबनी से खुलने वाली सीमांचल एक्सप्रेस के परिचालन को रद्द करने का आपातकालीन आदेश जारी किया था।

हालांकि, परिस्थितियों की समीक्षा के बाद रेलवे बोर्ड और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक (CPTM/NFR) द्वारा नया संदेश जारी कर पूर्व में जारी निरस्तीकरण आदेश को पूरी तरह रद्द कर दिया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ट्रेन अपने तय समय-सारणी के अनुसार ही गंतव्य के लिए रवाना होगी।

139 और एसएमएस से यात्रियों को दी जा रही सूचना; दिल्ली मार्ग के यात्रियों को मिली राहत

अचानक रद और फिर बहाल होने के कारण रेल यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेल प्रशासन ने तत्काल सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया है।

रेलवे अधिकारियों ने सभी संबंधित मंडलों को निर्देश दिए हैं कि इस सूचना को एकीकृत कोचिंग प्रबंधन प्रणाली (ICMS), पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, 139 (IVRS) सेवा तथा बल्क एसएमएस के माध्यम से पंजीकृत यात्रियों तक तुरंत प्रसारित किया जाए।

सीमांचल एक्सप्रेस का परिचालन पूर्ववत बहाल होने से पूर्णिया, कटिहार और अररिया जिले के रेल यात्रियों ने खुशी जताते हुए राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन की खुली खिड़की बन सकती है 'काल': सीमांचल हादसे के बाद भी नहीं चेता रेलवे, जननायक एक्सप्रेस में दिखी बड़ी लापरवाही

"सीमांचल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12487) को रद्द करने का पूर्व का आदेश निरस्त कर दिया गया है। 9 अक्टूबर 2026 को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर जोगबनी से आनंद विहार के लिए खुलेगी। इसकी जानकारी 139, आईसीएमएस और एसएमएस के जरिए दी जा रही है।"

-

— पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) परिचालन विभाग