राज्य के सभी जिलों में गठित हुई एडवाइजरी कमेटी : रविशंकर
पूर्णिया। बिहार में क्रिकेट मैच के आयोजन में सबसे बड़ी परेशानी मैदान की होती है। इस कमी
पूर्णिया। बिहार में क्रिकेट मैच के आयोजन में सबसे बड़ी परेशानी मैदान की होती है। इस कमी को दूर करने के लिए सभी जिलों में बीसीए ने मैदान के लिए एक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया है। बिहार क्रिकेट संघ के सचिव रविशंकर प्रसाद ¨सह ने पूर्णिया दौरे के मौके पर स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता के दौरान उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि जिला में क्रिकेट खेल मैदान की कमी है। क्रिकेट के लिए एक भी मैदान नहीं है। जिले में जो मैदान हैं उसमें सभी तरह के खेलों का आयोजन किया जाता है। मैदान के लिए स्थानीय संघ जिला प्रशासन से सरकारी जमीन या फिर निजी स्तर पर जमीन खोजने का काम करेगा। मैदान के लिए एक एडवाइजरी समिति का गठन किया गया है। इसमें पांच लोग हैं जिसमें संजय ¨सह, नीलम कुमार, शिवेश कुमार, आलोक राज, गजानंद साही उर्फ मुन्ना साही शामिल हैं। रविशंकर प्रसाद ¨सह ने कहा कि खेल आयोजन और प्रतिभा के निखारने के लिए राज्य को पांच क्रिकेट जोन में बांटा गया है। इसमें इस्ट, वेस्ट, नोर्थ, साउथ और सेंट्रल जोन है। इस्ट जोन के आठ जिले में पूर्णिया समेत जमुई, बांका, खगड़िया, भागलपुर, अररिया, किशनगंज और कटिहार शामिल हैं। ईस्ट जोन के अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ के सचिव हरिओम कुमार झा हैं बांका के विष्णु चक्रवर्ती और जमुई के संजय कुमार सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि उनके पूर्णिया आने का मुख्य कारण जिले में क्रिकेट संघ का संविधान लागू करने, चुनाव और वित्तीय खाता की जांच आदि था।