सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए हो भगीरथ प्रयास
पूर्णिया। सुरक्षित यात्रा के लिए भगीरथ प्रयास की जरुरत है। सड़क की खामियों का पाटना अनफि
पूर्णिया। सुरक्षित यात्रा के लिए भगीरथ प्रयास की जरुरत है। सड़क की खामियों का पाटना, अनफिट और जुगाड़ गाड़ी पर लगाम लगाना भी उतना ही जरुरी है। चालक भी अगर स्पीड और संकेतक का सही इस्तेमाल करें तो सड़कें लाल नहीं होगी। यातायात प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि बड़ी दुर्घटना को अलग भी कर दें तो शहरी क्षेत्र में रोजाना छोटी-छोटी दुर्घटना खासकर बाइक सवार की गलती से होती है। दो पहिया चालक सबसे पहले यह तय कर लें कि शहरी इलाके में भी हेलमेट उतनी ही जरुरी है जितनी शहर के बाहर के सफर करते वक्त।
उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी दुर्घटना में कई लोगों की जान जा रही है। सुरक्षा उपकरण से कीमती जानें बच सकती है। हेलमेट और सीट बेल्ट बांधने मात्र से दुर्घटना के वक्त लगने वाली गंभीर चोट से बचा जा सकता है। इसके लिए लोगों को जागरुक किया जाना चाहिए। सड़क पर जगह-जगह स्पीड नियंत्रित करने के लिए जागरुकता बोर्ड लगाया गया है। वाहन जांच अभियान के दौरान हेलमेट पहने के लिए सख्त हिदायत दी जाती है। केवल जुर्माना वसूलना ही उद्देश्य नहीं होता है। शहर में जल्द अपना मॉडर्न यातायात थाना होगा। ट्रांसपोर्टरों से अपील की गई है कि अपने वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाएं और चालकों को भी जागरुक करें। प्रत्येक वर्ष हादसों के शिकार लोग हो रहे हैं। कोहरे में दुर्घटना का आंकड़ा काफी बढ़ जाता है। चौराहे, कट और यू टर्न के नजदीक रिफ्लेक्टर लगाने से दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है।
क्या-क्या सुधार है जरुरी चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर रिफ्लेक्टर लगाना जरुरी है। ऐसे चौक-चौराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती करनी होगी। राष्ट्रीय राजपथ और सड़क किनारे वाहनों के पार्क पर लगानी होगी। हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं बांधने वाले पर सख्ती करनी होगी। ओवरलोड वाहन और जुगाड़ गाड़ी के खिलाफ सख्ती करनी होगी।
सड़के जहां खराब हैं वहां स्पीड पर नियंत्रण रखना जरुरी है। स्पीड ब्रेकर से पहले ही स्पीड कम कर देना चाहिए। नाबालिग के वाहन चलाने पर सख्ती जरुरी है। कुहासे के समय में लो बीम हेडलाइट का इस्तेमाल और ब्लिकर्स को ऑन रखना चाहिए।