महाविष्णु यज्ञ के लिए बनाई जा रहीं 108 मूर्तियां
पूर्णिया। बड़ा ईदगाह पंचायत की छपरा गाव में एक मार्च से होने वाले श्री श्री 108 विष्णु यज्ञ की
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 05:43 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 06:11 AM (IST)
पूर्णिया। बड़ा ईदगाह पंचायत की छपरा गाव में एक मार्च से होने वाले श्री श्री 108 विष्णु यज्ञ की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। आयोजन स्थल पर 108 मूर्ति व भव्य पंडाल का निर्माण भी किया जा रहा है।
यज्ञ के आयोजक स्वरस्वती नव युवक समिति के सदस्य शैलेश मास्टर ने बताया कि यज्ञ स्थल पर विष्णु भगवान, बजंरग बली एवं गणेश जी की भव्य मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। यज्ञ स्थल पर पलटू दास द्वारा सत्संग का आयोजन किया जाएगा वहीं रासलीला का भी आयोजन होगा। यज्ञ स्थल पर एक मार्च को कलश यात्रा के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर 108 घटे संकीर्तन का भी आयोजन होगा जिसमें 13 कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें