मच्छरों से लोग परेशान
पूर्णिया। इन दिनों मच्छरों ने आतंक मचा रखा है। हर कोई मच्छरों के डंक से परेशान है। ब
पूर्णिया। इन दिनों मच्छरों ने आतंक मचा रखा है। हर कोई मच्छरों के डंक से परेशान है। बावजूद प्रशासन द्वारा दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इस उदासीन रवैया से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।
रात तो रात दिन में भी मच्छर डंक मार रहे हैं। शाम ढलते ही परेशानी विकराल हो जाती है। छोटे-छोटे बच्चे मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी के अंदर बैठ कर पढ़ाई करने को विवश हो रहे हैं। मच्छरों को भगाने के लिए क्वॉयल समेत अन्य उपाय कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्वॉयल जलाने से बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। हंफनी, खांसी, हृदय रोगियों के लिए भी क्वॉयल का धुआं प्रतिकूल प्रभाव देता है। क्वॉयल जलाना भी सेहत के लिए घातक है। ऐसे में बच्चों को मच्छरदानी में कैद रखना पड़ रहा है। बाजार में मच्छरदानी की बिक्री में काफी इजाफा हो गया है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों का खतरा सताने लगा है। लोगों का कहना है कि समुचित सफाई के अभाव में मच्छरों का आतंक बढ़ा हुआ है। लोगों ने प्रशासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।