Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी ने कृषि बिल के विरोध में किया प्रदर्शन

पूर्णिया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कृषि विधेयक के खिलाफ आरएनसाह चौक पर

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 07:51 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 07:51 PM (IST)
आम आदमी पार्टी ने कृषि बिल के विरोध में किया प्रदर्शन

पूर्णिया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कृषि विधेयक के खिलाफ आरएनसाह चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष विकास झा कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ है। पार्टी सड़क से लेकर संसद तक अन्नदाताओं कि लड़ाई करेगी। बिहार प्रदेश प्रवक्ता नियाज अहमद ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था की जब सड़कें सूनी हो जाती हैं तो संसद आवारा हो जाता है। इसलिए आज पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कृषि विधेयक के विरोध में सड़क पर निकले हैं। उन्होंने कृषि विधेयक के लागू होने पर होने वाले दस नुकसान बताया। कहा कि इससे जमाखोरी, कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। किसानों से कम दाम पर फसल खरीदी जाएगी और ज्यादा मुनाफे के लिए जमाखोरी के बाद अधिक दाम पर बेची जाएगी। इसका फायदा सीधे कंपनी को मिलेगा। विवाद की स्थिति में किसान कोर्ट नहीं जा सकता उसे जिला स्तर के अधिकारी कंपनी के साथ समझौता कराएंगे। इस तरह के कई अन्य खामियां इस बिल में है जो किसानों को नुकसान पहुंचाएगा। इस दौरान नियाज अहमद, शाहनवाज आलम, ईरशाद पूर्णवी, ऐहशान शेख, रीता शर्मा, शेखर वर्मा,साजन पासवान, मुकेश कुमार, सौरभ कुमार, तौसीफ आलम, रेहान आलम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.