घर में क्वारंटाइन प्रवासियों का होगा सर्वे
पूर्णिया। घर जा रहे प्रवासियों की निगरानी के लिए अब स्वास्थ्य विभाग हाउस टू हाउस सर्वे करने
पूर्णिया। घर जा रहे प्रवासियों की निगरानी के लिए अब स्वास्थ्य विभाग हाउस टू हाउस सर्वे करने जा रही है। मंगलवार से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में पोलियो सुपरवाइजर की निगरानी में हाउस टु हाउस सर्वे का काम होगा और उसकी रोजाना रिपोर्ट राज्य स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। दरअसल विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कामगार घर वापस आ रहे हैं। बड़ी संख्या में सभी प्रखंड के सेंटर पर भी रखे गए हैं। कई ऐसे इलाके से भी मजदूर आ रहे हैं जिनका स्क्रीनिग के बाद घर में ही रखा गया है। सभी प्रवासियों को पीएचसी क्षेत्र में प्रवासियों के घर टीम पहुंचेगी। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जाएगी। उसके बाद घर में पर्ची चस्पा किया जाएगा। इसके साथ ही टीम नियमित 14 दिनों तक पहुंचेगी। रोजाना इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पीएचसी स्तर पर सभी का लेखाजोखा रखा जाएगा इसके साथ रोजाना जिला मुख्यालय और पटना भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।होम क्वारंटाइन में लगभग तीस हजार कामगार हैं जो अभी बाहर से जिले में प्रवेश कर चुके हैं।