पत्नी ने दो प्रेमियों संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, झाड़ी में छुपाया शव; पूर्णिया में तीनों गिरफ्तार
पूर्णिया के जानकीनगर में पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति गजेंद्र मंडल की हत्या कर दी। पुलिस ...और पढ़ें

पत्नी ने दो प्रेमियों संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, झाड़ी में छुपाया शव (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जानकीनगर (पूर्णिया)। थाना क्षेत्र के रूपौली दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर-4 के रमजानी मंडल टोला निवासी गजेंद्र मंडल का पत्नी गणिता देवी ने अपने दो प्रेमियों रंजीत कुमार राय एवं सुमन कुमार के साथ मिलकर मर्डर कर दिया। मर्डर के बाद रविवार की रात बर्णेश्वर वितरणी नहर पर सुनसान जगह पर झाड़ी में शव को छुपा दिया।
उसके बाद सोमवार को मृतक गजेंद्र मंडल की पत्नी गणिता देवी ने पति का लापता होने का आवेदन रूपेश्वरी ओपी थाना में दिया। उसने बताया था कि हम दोनों दिबरा बाजार से रमजानी वापस लौट रहे थे, तो रमजानी फाटक के निकट मेरे पति ने मुझे घर भेज दिया, लेकिन वो अब तक वापस नहीं आया।
काफी खोजबीन करने के बावजूद भी पति नहीं मिला, लेकिन मामला तो कुछ और ही था। पति का शव लापता होने के पांचवें दिन गुरुवार को बर्णेश्वर वितरणी नहर के पश्चिम साइड झाड़ी में मिला था। पुलिस अनुसंधान में पता चला कि मृतक की पत्नी गणिता देवी ने पति के कमाए रुपए को अपने दो प्रेमियों के साथ खर्च कर दिया था।
पति ने जब पैसों के बारे में पूछताछ की और पत्नी से मारपीट की तो उसके प्रेमियों को बुरा लग गया और प्रेमियों के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति को ही बीच रास्ते से हटाने का फैसला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस को गुमराह करने के लिए लापता होने का लिखित आवेदन थाने में दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकीनगर थाना क्षेत्र के रुपौली दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 रमजानी मंडल टोला निवासी 46 वर्षीय गजेंद्र मंडल की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
मामले में मृतक की पत्नी सहित दो प्रेमियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहरिया निवासी रंजीत कुमार राय एवं जानकीनगर थाना क्षेत्र के रमजानी गांव निवासी सुमन कुमार तथा मृतक की पत्नी गणिता देवी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गजेंद्र मंडल 3 मई को घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। इसको लेकर उनकी पत्नी गणिता देवी ने 4 मई को रुपेश्वरी ओपी में लिखित आवेदन देकर पति के लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने जानकीनगर थाना कांड संख्या 144/26 दर्ज कर जांच शुरू की।
इसी बीच 7 मई को बी कोठी प्रखंड क्षेत्र के हल्दीबाड़ी गांव से सटे बर्णेश्वर वितरणी नहर के पश्चिम किनारे झाड़ी में एक शव मिलने की सूचना मिली। खेत में घास काटने पहुंची महिलाओं ने झाड़ी से तेज दुर्गंध आने पर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों ने कपड़े एवं हाइट के आधार पर शव की पहचान गजेंद्र मंडल के रूप में की।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने क्या कुछ कहा?
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम ने बताया कि अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी गणिता देवी का गजेंद्र मंडल के मित्र रंजीत कुमार राय एवं सुमन कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक द्वारा घर निर्माण के लिए भेजी गई राशि को तीनों ने खर्च कर दिया था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
एसडीपीओ ने बताया कि 2 मई की रात गजेंद्र मंडल को पत्नी पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट की थी। यह बात गणिता देवी के प्रेमियों को नागवार गुजरी।
इसके बाद 3 मई को रंजीत कुमार राय एवं सुमन कुमार गजेंद्र मंडल को खिला-पिलाकर रमजानी से दिवरा जाने वाली नहर के पास सुनसान स्थान पर ले गए, जहां तीनों ने मिलकर उनकी हत्या कर शव को झाड़ी में छिपा दिया।
पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से गणिता देवी ने बाद में पति की गुमशुदगी का आवेदन थाना में दिया था। पुलिस ने मामले में तीन मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। छापेमारी दल में जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान, रुपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रानी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
