पाकिस्तानी हैंडलर का 'गजवा-ए-हिंद' नेटवर्क : युवाओं का ब्रेनवाश कर बना रहा था एजेंट; बिहार, बंगाल व हैदराबाद तक कनेक्शन
Purnia Pakistani Handler Coding Network Arrest भारतीय युवाओं का ब्रेनवाश कर कट्टरपंथ की राह पर धकेल रहा था पाक हैंडलर ...और पढ़ें

Purnia Pakistani Handler Coding Network Arrest पूर्णिया के शाहिद से हुई पूछताछ।
HighLights
पाक हैंडलर का देशव्यापी नेटवर्क बेनकाब
गुप्त नंबर कोड से भेजते संदेश
बंगाल और हैदराबाद तक जुड़े तार
राजीव कुमार, पूर्णिया। Purnia Pakistani Handler Coding Network Arrest बिहार के मधुबनी थाना क्षेत्र के काली प्रसाद यादव टोला से गिरफ्तार संदिग्ध शाहिद अख्तर से पूछताछ में देश विरोधी साजिश के एक बड़े देशव्यापी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। जांच में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तानी हैंडलर अली इमाम कादरी भारतीय युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें कट्टरपंथ की राह पर धकेल रहा था।
इस नेटवर्क के तार केवल बिहार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पश्चिम बंगाल का रहने वाला मु. बादशाह और हैदराबाद निवासी मु. उस्मान भी पाकिस्तानी हैंडलर के सीधे संपर्क में थे। खुफिया एजेंसियों और पुलिस को चकमा देने के लिए यह नेटवर्क खास कोडिंग के जरिए संवाद करता था।
पाकिस्तानी हैंडलर ने देश विरोधी संदेश भेजने के लिए तैयार की थी गुप्त कोडिंग
भारतीय युवाओं का ब्रेनवाश कर कट्टरपंथ की राह पर धकेल रहा था पाक हैंडलर अली इमाम कादरी
पूर्णिया के शाहिद के अलावा पश्चिम बंगाल के बादशाह और हैदराबाद के उस्मान को बना रखा था एजेंट
कोड
184 16 45 1634 177,2'10का अर्थ 'गजवा-ए-हिंद'1762"2'377 276 35 1'72"2"399'37692 65 1723का मतलब 'भगवा लव जिहाद'
पाकिस्तानी हैंडलर और उसके एजेंटों ने भड़काऊ व देश विरोधी संदेशों के लिए विशेष कोड विकसित किए थे। उदाहरण के तौर पर, 184 16 45 1634 177,2'10 कोड का इस्तेमाल 'गजवा-ए-हिंद' के लिए किया जाता था, जबकि 1762"2'377 276 35 1'72"2"399'37692 65 1723 का उपयोग 'भगवा लव जिहाद' के लिए होता था। पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा भेजे गए इन संदेशों को देशभर में कई फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी के जरिए फैलाया जा रहा था।
सुरक्षा एजेंसियों से बचने को सिग्नल व डिस्कॉर्ड एप का इस्तेमाल
जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए ये लोग सिग्नल (Signal), डिस्कॉर्ड (Discord), इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते थे। तीन माह पहले पाकिस्तानी हैंडलर अली इमाम कादरी की सोशल मीडिया आईडी बंद होने पर उसने 'सूफी साहब' के नाम से नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाया, जिसमें पाकिस्तान (मो. नं. +923705944655), हैदराबाद के यूजर उस्मान (मो. नं. 7386622395) और पश्चिम बंगाल के बादशाह जुड़े हुए थे। ये लोग आपस में एक विशेष समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक तस्वीरें और भड़काऊ चैट साझा करते थे। पुलिस को शाहिद के मोबाइल से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कई भड़काऊ फोटो और देश विरोधी चैट बरामद हुए हैं।
यूट्यूब और मदरसा प्रिंसिपल मौसा ने बनाया कट्टरपंथी
वर्ष 2021 में माउंट जियोन पब्लिक स्कूल से 10वीं, 2023 में डीएवी पब्लिक स्कूल से 12वीं उत्तीर्ण करने वाला शाहिद वर्तमान में पूर्णिया कॉलेज से जंतु विज्ञान स्नातक (छठा सेमेस्टर) की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस के समक्ष उसने स्वीकार किया कि बचपन से ही उस पर अपने मौसा शहरयार रजा (निवासी- रहिकपुर, थाना- श्रीनगर, पूर्णिया), जो कसबा मदरसा में प्रिंसिपल हैं, का गहरा प्रभाव था। उन्हीं के दबाव और उकसावे में वह देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ा।
एक वर्ष पूर्व यूट्यूब पर धार्मिक कट्टरता और मॉब लिंचिंग के वीडियो देखने के बाद उसने इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट शुरू किए। वर्ष 2025 के मध्य में वह 'मुस्लिम यूनाइटेड यूथ फोर्स' से जुड़ा, जिसका एडमिन बंगाल का बादशाह था। इसके बाद अब्दुल्लाह के इंस्टाग्राम ग्रुप (10-15 सदस्य) के जरिए खिलाफत व भड़काऊ पोस्ट करते हुए वह पाकिस्तानी हैंडलर कादरी के संपर्क में आया। वर्ष 2026 की शुरुआत में ग्रुप की आईडी बंद होने के बाद वह सीधे कादरी से चैट करने लगा। अब सुरक्षा एजेंसियां बंगाल और हैदराबाद में फैले इस नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।