Move to Jagran APP

आपातकाल के दौरान लोकतंत्र का गला घोंटा गया, जनता भूल नहीं सकती: राजेंद्र

आपातकाल की 48 वीं बरसी पर भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक विजय खेमका मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 07:55 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 07:55 PM (IST)
आपातकाल के दौरान लोकतंत्र का गला घोंटा गया, जनता भूल नहीं सकती: राजेंद्र
आपातकाल के दौरान लोकतंत्र का गला घोंटा गया, जनता भूल नहीं सकती: राजेंद्र

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। आपातकाल की 48 वीं बरसी पर भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक विजय खेमका मौजूद थे।

loksabha election banner

दिलीप कुमार दीपक, सकलदीप राजपाल, अशोक कुमार सिंह, कृष्णा राय, केके सिंह, वीरनारायण गुप्ता आदि मंचासीन थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि 25 जून 1975 को लोकतंत्र का गला घोंटा गया था। कांग्रेस के निरंकुश शासन को देश की जनता कभी नही भूल सकती। कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र हनन करने का रहा है। आपातकाल देश के इतिहास का काला दिन है। आपातकाल के दौरान पांचजन्य, मदर इंडिया, ऑर्गनाइजर, मराठा टाइम्स, स्वदेश, युगधर्म, तरुण भारत, पंजाब केसरी इत्यदि को विशेष रूप से प्रताड़ित किया गया। समाज में बुद्धिजीवियों, कलाकारों, साहित्यकारों, पत्रकारों और लेखकों के साथ साथ प्राध्यापकों और वकीलों को भी संघ से संबंध होने की आंशका पर गिरफ्तार कर जेल में ठूंसा गया। प्रेस पर प्री-सेंसरशिप लगा दी गयी थी। कहा कि पूर्णिया माटी के आंचलिक साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु ने इसी दौर में अपना पद्मश्री लौटा दिया था। कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना है।

सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि परिवारवाद, तुष्टिकरण, वंशवाद का पोषित परिवार अर्थात कांग्रेस ही आपातकाल के समय संविधान का हत्यारा है। लोकतंत्र की रक्षा में भाजपा सदैव अग्रणी पंक्ति में रहा है। धारा 370 हटाकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अखंड भारत निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक प्रयास है। प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने उस वक्त के तानाशाही स्थिति को बयां किया। मीसा बंदियों मे शामिल सकलदीप राजपाल ने बताया कि कैसे उनलोगों को संघ द्वारा जत्था मुहैया करवा कर उनके जान की रक्षा की गई थी। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि भाजपा द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया गया है कि उनसे प्रेरणा लिया जाए कि अन्याय के खिलाफ हमे सदैव आवाज उठाना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश ने मीसा बंदियों के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच संचालन कार्यक्रम प्रभारी महामंत्री संजीव सिंह ने किया। वही जिला मंत्री पंकजा कुमारी ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.