Move to Jagran APP

अपराधियों ने ब्यूटी पार्लर में घुस संचालिका व सहयोगी को मारी गोली

पूर्णिया। शहर में एक बार फिर अपराधियों का तांडव सामने आया है। ब्यूटी पार्लर के सामने से

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 09:09 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 09:09 PM (IST)
अपराधियों ने ब्यूटी पार्लर में घुस संचालिका व सहयोगी को मारी गोली
अपराधियों ने ब्यूटी पार्लर में घुस संचालिका व सहयोगी को मारी गोली

पूर्णिया। शहर में एक बार फिर अपराधियों का तांडव सामने आया है। ब्यूटी पार्लर के सामने से बाइक हटाने की बात कहने से बिदके दो अपराधियों ने पहले से पार्लर की संचालिका व उसके सहयोगी कर्मी से हाथापाई की फिर पार्लर में घुसकर दोनों को गोली मार जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं अपराधियों ने असीम दुस्साहस का परिचय देते हुए घटना को लेकर जुटी भीड़ को डराने के लिए हवा में भी दो फायरिग की। यह वारदात के मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक, वसंत विहार में घटी है। जख्मी संचालिका व कर्मी का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पीड़िताओं का बयान लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार शहर के सुभाषनगर निवासी लोकेश झा की पत्नी गायत्री देवी वसंत विहार में दिव्यांसी रुप निखार ब्यूटी पार्लर चलाती है। सोमवार की देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने अपनी बाइक पार्लर के सामने ही खड़ी कर दी। इस पर पार्लर संचालिका गायत्री देवी ने दोनों युवकों से सामने से बाइक हटाने का आग्रह किया। इस बात पर दोनो अपराधी बदतमीजी पर उतर आए। संचालिका से दोनों को उलझते देख पार्लर की कर्मी खूशबू कुमारी भी बाहर आ गई। इधर दोनों युवक संचालिक व कर्मी से धक्का-मुक्की शुरु कर दी। महिलाओं के साथ धक्का मुक्की करते देख आसपास के लोग जमा होने लगे। लोगों को आते देख अपराधियो ने हवा में दो फायरिग कर दी। इससे लोग इधर उधर भागने लगे। पार्लर संचालिका और कर्मी भी भागकर पार्लर के अंदर चली गई। अपराधियों ने पार्लर का दरवाजा कर दोनों को टारगेट कर गोली चला दी। एक गोली संचालिका गायत्री देवी के कंधे में जा लगी तो दूसरी खूशबू के हाथ में लगी। वारदात के बाद दोनों अपराधी लालगंज की ओर फरार हो गया।सूचना पर स्वजनों द्वारा दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत व्याप्त है। बताया जाता है कि दोनों अपराधी स्थानीय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.