विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Purnia Election Result 2019 : जदयू के संतोष कुशवाहा बने सांसद, कांग्रेस के उदय सिंह को हराया

By Dilip ShuklaEdited By:
Published: Fri, 24 May 2019 10:23 PM (IST)

पूर्णिया से से जदयू उम्‍मीदवार संतोष जीतकर सांसद बन गए। उन्‍होंने कांग्रेस के उदय सिंह को हराया। उदय सिंह पहले भाजपा में थे।

Purnia Election Result 2019 : जदयू के संतोष कुशवाहा बने सांसद, कांग्रेस के उदय सिंह को हराया
Purnia Election Result 2019 : जदयू के संतोष कुशवाहा बने सांसद, कांग्रेस के उदय सिंह को हराया

पूर्णिया [जेएनएन]। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा चुनाव जीत गए। उन्‍हें 632924 वोट और कांग्रेस के उदय सिंह को 369463 वोट मिले। पूर्णिया लोकसभा के 18569 मतदाताओं ने नोटा में वोट डाला।

मतदान किया : पूर्णिया लोकसभा में लगभग 17 लाख मतदाता हैं। यहां इस बार के लोकसभा चुनाव में 58 फीसद वोट प्राप्त हुए। 11 लाख 50 हजार वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

एनडीए के कोटे से पूर्णिया का सीट जदयू को मिला था। मोदी लहर में जदयू के संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह को 2.5 लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया। संतोष कुशवाहा को 632924 वोट मिले जो कि कुल वोट का 54.85 फीसद है।

वर्ष 2014 में, पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से संतोष कुमार का निर्वाचन हुआ। उन्हें 418826 वोट मिले थे। उनकी पार्टी जेडीयू है। उन्होंने उदय सिंह को 116669 वोटों से हराया था। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 64.31 प्रतिशत वोट पड़े।

2014 में पूर्णिया लोकसभा में जदयू के संतोष कुशवाहा ने भाजपा के उदय सिंह को हराया था। हालांकि इस बार यह सीट गठबंधन के कारण जदयू को चला गया तो उदय सिंह कांग्रेस में चले गए। वे इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडा, लेकिन मोदी लहर में जदयू उम्‍मीदवार ने उन्हें हरा दिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप