विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Purnia Airport Status: पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, DM ने अफसरों को दिए नए ऑर्डर

Published: Fri, 13 Jun 2025 02:36 PM (GMT+05:30)

पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हवाई सेवा शुरू करना उनकी प्राथमिकता है और निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा होना चाहिए। सड़क और बिजली से जुड़े कार्यों को तेजी से निपटाने के भी निर्देश दिए गए ताकि जल्द से जल्द हवाई अड्डे का निर्माण कार्य पूरा हो सके।

एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों पर डीएम सख्त, समय सीमा पर रहा जोर (जागरण)
एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों पर डीएम सख्त, समय सीमा पर रहा जोर (जागरण)

HighLights

  1. एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा
  2. डीएम ने समय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया
  3. सड़क और विद्युत आपूर्ति कार्यों में तेजी

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। एयरपोर्ट निर्माण कार्यों (Purnia Airport Update) को लेकर नियमित बैठक की जा रही है  और कार्यों को समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी  अंशुल कुमार ने अहम बैठक की।

पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण कार्य को लेकर ईडी स्टर्न रीजन सेंटर हेडक्वार्टर दिल्ली तथा वरीय प्रबंधक एयरपोर्ट एएआई पूर्णिया, डीजीएम सिविल एयरपोर्ट पूर्णिया और अभियंता इंचार्ज के साथ पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति को लेकर बैठक की गई।

समीक्षा बैठक के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूर्णिया से हवाई सेवा की शुरुआत जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसका निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं।

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता (इंजीनियर) आरसीडी को निर्देशित किया कि एयरपोर्ट संपर्क पथ से टर्मिनल भवन तक की अंदरूनी सड़क का निर्माण निर्धारित अवधि तक पूरा करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत को एएआई से समन्वय बनाकर विद्युत आपूर्ति से संबंधित सभी कार्य तीव्र गति से कराने का निर्देश भी दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।