विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सांसद पप्पू यादव की पहल पर, बनमनखी, मधेपुरा और काढ़ागोला स्टेशनों के विकास को पहुंची केंद्रीय टीम, बदलेगी तस्वीर

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:08 AM (IST)

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के प्रयासों से बनमनखी, मधेपुरा और काढ़ागोला रोड रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए रेलवे की एक उच्चस्तरीय केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया।

पूर्णिया कोर्ट एवं बनमनखी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण करते रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी।

पूर्णिया कोर्ट एवं बनमनखी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण करते रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी।

HighLights

  1. पप्पू यादव के प्रयासों से केंद्रीय टीम ने स्टेशनों का निरीक्षण किया।

  2. बनमनखी, मधेपुरा, काढ़ागोला रोड स्टेशनों का होगा विकास।

  3. पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर मिलेंगी आधुनिक यात्री सुविधाएं।

संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निरंतर प्रयासों और रेल मंत्रालय से की गई मांगों का सकारात्मक असर अब धरातल पर दिखने लगा है। क्षेत्र के बनमनखी, मधेपुरा और काढ़ागोला रोड रेलवे स्टेशनों के सर्वांगीण विकास एवं अवसंरचना सुधार की दिशा में रेलवे प्रशासन ने बड़ी पहल की है।

'अमृत भारत स्टेशन योजना' की तर्ज पर इन स्टेशनों पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की संभावनाओं का आकलन करने के लिए गुरुवार को रेलवे की एक उच्चस्तरीय केंद्रीय टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया।

इस विशेष जांच व निरीक्षण दल में पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के मुख्य अभियंता अनिल कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान डीआरयूसीसी सदस्य सह सांसद के आधिकारिक प्रवक्ता राजेश यादव भी अधिकारियों के साथ मौजूद रहे।

पप्पू यादव के प्रयासों से शुरू हुई प्रक्रिया

सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव लंबे समय से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के इन महत्वपूर्ण स्टेशनों के पुनर्विकास की आवाज उठा रहे थे।

उन्होंने रेल मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने के साथ-साथ रेलवे के शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी।

पूर्णिया कोर्ट स्टेशन का होगा कायाकल्प, मिलेंगे आधुनिक साधन

निरीक्षण के दौरान पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को आधुनिक रेल केंद्र के रूप में विकसित करने पर विशेष चर्चा हुई। सांसद द्वारा रेलवे बोर्ड और क्षेत्रीय अधिकारियों के समक्ष रखी गई प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  • आधुनिक व वातानुकूलित प्रतीक्षालय (Waiting Room)

  • यात्रियों की सहूलियत के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर की स्थापना

  • डिजिटल कोच इंडिकेटर और आधुनिक डिस्प्ले बोर्ड

  • स्टेशन के पश्चिम दिशा में एक नए फुट ओवरब्रिज (FOB) का निर्माण

नए ट्रैक, वाशिंग पिट और मेमू-डेमू ट्रेनों का विस्तार

रेल अवसंरचना को मजबूत करने और नई ट्रेनों की शुरुआत की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए तकनीकी प्रस्तावों पर भी मंथन किया गया:

  • अतिरिक्त स्टेबलिंग लाइन: प्लेटफार्म संख्या तीन के पास अतिरिक्त स्टेबलिंग लाइन के निर्माण का प्रस्ताव।

  • वाशिंग पिट हेतु भूमि सर्वेक्षण: नए वाशिंग पिट (Washing Pit) के निर्माण के लिए जल्द भूमि सर्वेक्षण कराने और दो पिट लाइनों के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने पर जोर।

  • 250 मीटर अतिरिक्त ट्रैक: प्लेटफार्म संख्या एक के दक्षिणी हिस्से में लगभग 250 मीटर लंबा अतिरिक्त रेल ट्रैक बनाने की मांग की गई है, ताकि पश्चिम दिशा में डेमू (DEMU) और मेमू (MEMU) ट्रेनों का परिचालन सुलभता से किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर रविन्द्र कुमार, मुख्य अभियंता (इलेक्ट्रिकल) राम शुरत सिंह, बनमनखी सांसद प्रतिनिधि राकेश यादव, नगर प्रतिनिधि नटवर झा, गोपाल सिंह और रवि यादव सहित रेलवे के कई तकनीकी अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- 'मास्टर साहब रील्स देख रहे हैं, परेशान मत करो!' पूर्णिया के सरकारी स्कूल से सामने आई शर्मनाक तस्वीर

यह भी पढ़ें- पूर्णिया में 'अर्णब' चक्रवात का असर शुरू, बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, अगले 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट