विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, मधेपुरा में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

Published: Tue, 03 Mar 2026 09:06 PM (IST)

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें मधेपुरा के खुर्दा गांव में डॉक्टरों की ...और पढ़ें

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का मधेपुरा में इलाज चल रहा है।

 पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का मधेपुरा में इलाज चल रहा है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें तत्काल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस संबंध में जानकारी उनके करीबी सहयोगियों ने दी है। फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी

सबसे पहले सांसद के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर उनके निजी सचिव की ओर से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की गई। पोस्ट में बताया गया कि तबीयत अचानक खराब होने के बाद डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। समर्थकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।

मधेपुरा में चल रहा इलाज

इस समय पप्पू यादव मधेपुरा स्थित खुर्दा गांव में हैं, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। जरूरी चिकित्सकीय जांच की जा रही है और स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग जारी है। सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में डॉक्टरों को उनका स्वास्थ्य परीक्षण करते देखा जा सकता है।

 

Purnea MP Pappu Yadav's Health Deteriorates1

बीमारी को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं

सांसद के करीबी राजेश यादव और आदिल आरजू ने बताया कि अभी तक उनकी बीमारी को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। डॉक्टरों की सलाह के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

हाल ही में किया था कार्यक्रमों में हिस्सा

मंगलवार सुबह ही पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी थी। इससे एक दिन पहले सोमवार को उनके सांसद आवास ‘अर्जुन भवन’ में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए थे। होली के गीतों और उत्साह के बीच सांसद ने लोगों से मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दी थीं।

समर्थकों में चिंता

अचानक तबीयत खराब होने की खबर से समर्थकों में चिंता का माहौल है। हालांकि डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है और उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।