विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Pension Scam: पूर्णिया में मरे हुए लोगों को मिल रही पेंशन, प्रशासन ने दिए वसूली के निर्देश 

Published: Mon, 07 Sep 2026 12:23 PM (IST)

पूर्णिया में मृत पेंशनभोगियों के खातों में भेजी गई पेंशन राशि की वसूली के निर्देश दिए गए हैं। डीएम अंशुल ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. पूर्णिया में 25,215 मृत पेंशनभोगी चिन्हित किए गए।

  2. डीएम ने मृत लाभार्थियों के खातों से पेंशन वसूली के निर्देश दिए।

  3. बीडीओ बैंकों से समन्वय कर राशि वसूलेंगे, डेथ मार्क होगा।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। जिन पेंशनधारियों की मौत के बाद भी उनके खाते में पेंशन राशियों का अंतरण हो रहा है, उनसे राशि की वसूली की जाएगी।

बिहार सरकार के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, समाज कल्याण विभाग, पटना के निर्देशानुसार, डीएम अंशुल कुमार ने मृत्यु की तिथि के बाद बैंक खाते में भेजी गई संपूर्ण अतिरिक्त/गलत पेंशन राशि की वसूली के लिए सभी प्रखंड विकास अधिकारियों को संबंधित बैंकों के साथ सीधा समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया है।

विदित हो कि हाल ही में संपन्न हुए जीवन प्रमाणीकरण अभियान के दौरान जिले में कुल 25,215 ऐसे पेंशनधारी चिन्हित किए गए हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

यद्यपि उन सभी लाभार्थियों को ई-लाभार्थी पोर्टल पर डेथ मार्क किया जा चुका है, परंतु मृत्यु के उपरांत भी कई मामलों में पेंशन की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित होती रही है। उन राशि की वसूली एवं सरकारी खाते में वापसी की प्रक्रिया अभी लंबित है।

इसको लेकर पंचायत सचिवों एवं शहरी/ग्रामीण निकायों के क्षेत्रीय कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय स्तर पर सतत समन्वय बनाकर मृत्यु प्रमाण-पत्र या अन्य विश्वसनीय माध्यमों से मृत पेंशनधारियों का सत्यापन करें।

सूचना मिलते ही संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग कर तुरंत डेथ मार्क की प्रक्रिया पूरी करेंगे ताकि भविष्य में गलत भुगतान पूरी तरह रुक सके। वसूल की गई राशि को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के आधिकारिक बैंक खाते में वापस जमा कराया जाएगा।

राशि वापसी का प्रमाण पत्र जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, पटना को भेजा जाएगा। वहीं जिला अग्रणी प्रबंधक बैंकिंग शाखा, पूर्णिया को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि वे जिले के सभी संबंधित बैंकों को सूचित करें ताकि मृत पेंशनधारियों के खातों से राशि की वसूली में प्रखण्ड प्रशासन को पूर्ण और त्वरित सहयोग मिल सके।

सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया है कि वे पंचायत-वार एवं योजना-वार प्रगति की नियमित समीक्षा करें। प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक के लिए निर्धारित विहित प्रपत्र में रिपोर्ट तैयार कर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को सौंपी जाएगी। जिसमें कुल चिन्हित मृत लाभार्थी, पोर्टल पर स्थिति, वसूली गई राशि और लंबित मामलों के कारण स्पष्ट दर्ज होंगे।

प्रखंड एवं निकाय वार चिन्हित पेंशनधारियों का ब्योरा

क्रमांक प्रखण्ड पेंशनधारियों की संख्या
1 धमदाहा 2,371
2 पूर्णिया पूर्व (ग्रामीण/पंचायत) 2,230
3 बनमनखी (ग्रामीण/पंचायत) 2,154
4 रूपौली 2,117
5 बनमनखी (नगर परिषद) 1,744
6 बड़हरा 1,728
7 कृत्यानंद नगर 1,699
8 बायसी 1,472
9 बैसा 1,420
10 अमौर 1,297
11 डगरुआ 1,168
12 कसबा (ग्रामीण/पंचायत) 1,156
13 नगर निगम, पूर्णिया 1,098
14 श्रीनगर 1,088
15 जलालगढ़ 858
16 कसबा (नगर परिषद) 830
17 भवानीपुर 785