विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया शहर में 17 हजार परिवारों को मिलेगा पीएनजी गैस कनेक्शन, सचिव ने दिए निर्देश

Published: Thu, 02 Apr 2026 01:37 PM (IST)

प्रभारी सचिव संतोष कुमार मल्ल ने पूर्णिया में रसोई गैस, खाद्यान्न और उर्वरक आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि ...और पढ़ें

पूर्णिया शहर में 17 हजार परिवारों को मिलेगा पीएनजी गैस कनेक्शन

पूर्णिया शहर में 17 हजार परिवारों को मिलेगा पीएनजी गैस कनेक्शन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। जिले में रसोई गैस की आपूर्ति, स्टॉक, वितरण की स्थिति के साथ-साथ खाद्यान्य व उर्वरकों की स्थिति की समीक्षा के सिलसिले में बुधवार को पूर्णिया के प्रभारी सचिव सह जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रसोई गैस के स्टाक से लेकर खाद्यान्य व उर्वरकों को लेकर यहां कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रसोई गैस के मामले में लगातार स्थितियों पर नजर रख रही है। इसके स्टॉक, वितरण से लेकर हर मोर्चे पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं, रसोई गैस सिलिंडर पर निर्भरता कम करने के लिए पाइपलाइन से रसोई गैस की आपूर्ति पर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया शहर में 17 हजार नए घरों तक पाइपलाइन से गैस पहुंचाने का लक्ष्य है और इस पर युद्धस्तर पर काम भी हो रहा है। पूर्व से यहां सात हजार से अधिक घरों में कनेक्शन मौजूद है।

नियंत्रण कक्ष भी पहुंचे प्रभारी सचिव, शिकायत व निष्पादन का लिया हाल

इससे पूर्व प्रभारी सचिव ने समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नं:06454-242319/242317/242320 पर एलपीजी गैस से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति का भी जायजा लिया।

उन्होंने नियंत्रण कक्ष के शिकायत पंजी में दर्ज शिकायतों का अवलोकन किया और रेंडम शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उनके शिकायतों के निष्पादन की जानकारी भी ली। शिकायत कर्ताओं द्वारा सचिव को संतोषजनक जवाब दिया गया।

मौके पर उपस्थित एडीएमओ प्रणव कुमार द्वारा बताया गया कि 15 मार्च से अब तक कुल 225 शिकायतें प्राप्त हुई है। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित गैस एजेंसियों से 220 का निष्पादन कराया गया है। शेष पांच पर भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सचिव ने इस व्यवस्था पर संतोष जताते हुए जिला प्रशासन द्वारा क्राईसिस मैनेजमेंट की काफी सराहना की।

पीएनजी गैस प्रबंधक से ली विस्तृत जानकारी

उन्होंने भ्रमण के क्रम में पीएनजी गैस प्लांट बियाडा पहुंच कर पीएनजी गैस प्रबंधक से गैस कनेक्शन तथा प्लांट के संचालन की विधि व्यवस्था और गैस कनेक्शन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

मौके पर प्रबंधक द्वारा बताया गया कि दिनांक 30 मार्च 2026 तक कमर्शियल 11 तथा इंडस्ट्रियल के चार आई/सी:-15 तथा डी-पीएनजी लाइव किचन 7207 उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। डीसक्यू (एससीएमडी) के 2522 है।

माह मार्च 2025 में पीएनजी 54,785 किलो ग्राम गैस का सेल किया गया है और माह फरवरी 2026 में 1,26, 99 5 किलो ग्राम गैस सेल हुआ है। इस प्रकार अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक 131 फीसद बढ़ोतरी हुई है।

सचिव ने एचपीसीएल बाटलिंग प्लांट बियाडा के क्षेत्रीय कार्यालय, प्रशासकीय कार्यालय, सुरक्षा कक्ष तथा गैस स्टाक और वितरण व्यवस्था तथा कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रबंधक से ली। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि कुल 18 जिलों को एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है।

इस प्लांट के माध्यम से 2.9 लाख उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। इस प्लांट से प्रतिदिन 3780 0 एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति विभिन्न जिलों में की जा रही है। गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

दो व पांच किलो के सिलिंडर के प्रचार-प्रसार पर जोर

इसी क्रम में सचिव रतन एचपी गैस गोदाम, नेवालाल चौक का निरीक्षण भी किया। गैस गोदाम के निरीक्षण के दौरान दो किलो से पांच किलो तक गैस सिलिंडर उपलब्ध पाया गया।

उपस्थित गोदाम प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि दो किलो और पांच किलो का गैस सिलिंडर विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है।

इसका गहन प्रचार-प्रसार कराने तथा निर्धारित दर पर उपभोक्ताओं को गैस सहजता से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी अंशुल कुमार, एसपी स्वीटी सहरावत, ,अपर समाहर्ता आपदा सुजय सिंह, अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्वेतम दीक्षित एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।