संत रविदासजी ने कविताओं के जरिये किया सामाजिक कुरीतियों से संघर्ष
पूर्णिया। केनगर प्रखंड की परोरा पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के प्रागण में रविवार को परोरा नव
पूर्णिया। केनगर प्रखंड की परोरा पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के प्रागण में रविवार को परोरा नव निर्माण समिति के सौजन्य से संत रविदासजी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पाजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। मौके पर रिंकु पासवान ने कहा कि संत रविदासजी का जन्म काशी में माघ पूर्णिमा के रविवार को हुआ था। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से सामाजिक कुरीतिया के खिलाफ संघर्ष किया। उनके द्वारा लिखित कविताएं मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी लोगों के बोलियों में सुनने को मिलता है। इस अवसर पर बिनो पासवान के द्वारा संत कलानंद दास को अंगवस्त्र भेंट किया गया। कुनाल चौधरी और कुमार रित्विज ने भी अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सुरेश पासवान, प्रमोद कुमार, शकर कुमार, टिंकु कुमार, रणवीर गोस्वामी, कुंदन कुमार, देवशरण पासवान, द्रोपदी देवी, सीता देवी, तारा देवी, फुलेश्वरी देवी, सुनीता देवी, संजय पासवान, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे।