Move to Jagran APP

कामगारों का निबंधित होना जरूरी

पूर्णिया। श्रम संसाधन विकास मंत्रालय के दिशा निर्देश पर क्षेत्र की गढि़या बलुवा पंचायत भवन में श्रम

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 09:01 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 09:01 PM (IST)
कामगारों का निबंधित होना जरूरी

पूर्णिया। श्रम संसाधन विकास मंत्रालय के दिशा निर्देश पर क्षेत्र की गढि़या बलुवा पंचायत भवन में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के द्वारा आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा की अध्यक्षता पंचायत के सरपंच परमेश्वर ऋषि ने की। मज़दूरों को संबोधित करते हुए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राज्य के सभी कामगारों को निबंधित होना जरूरी है। अगर आप श्रम विभाग से निबंधित हैं, तो कोई दुर्घटना या किसी भी प्रकार की घटना होने पर श्रम विभाग की तरफ से उचित मुआवजा दिया जाता है। तटवासी समाज न्यास के जिला समन्वयक राजेश मेहता ने कहा कि सरकार मजदूरों के उत्थान व पलायन को रोकने के लिए योजनाएं चला रही है। जरूरी है हम मज़दूरों को लाभ लेने का। उन्होंने बंधुआ मजदूर, मानव व्यापार, बाल मजदूरी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष शशि शेखर उर्फ हिटलर, राजकुमार शर्मा, कुमोद पासवान, भुजदेव ऋषि, बिमल मुखिया आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.