विषम परिस्थितियों में भी अडिग नहीं हुए संत रविदास : मंत्री
पूर्णिया। माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रविवार को संत रविदास समिति की ओर से धूमधाम से प्र
पूर्णिया। माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रविवार को संत रविदास समिति की ओर से धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गई और संत शिरोमणि रविदासजी की जयंती समारोह दुर्गानगर में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि उपस्थित थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और जनसमूह को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि 15 वीं सदी में संत रविदास जैसे महापुरुष का जन्म हुआ था। उस समय की विषम परिस्थितियों को झेलते हुए वे अपने कर्म से अडिग नहीं हुए और लगातार अपने कर्म को करते हुए एक महान संत के रूप में समाज में अपने आप को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि अपने कर्म से कभी किसी को विमुख नहीं होना चाहिए कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है अपने अंदर में जिस भावना से हम काम करते हैं वह भावना हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। यही संत रविदासजी का मुख्य रूप से प्रेरणा लेने का विषय है।
इस दौरान समिति के सदस्य महेश राम रामचंद्र रविदास, रमेश राम, देवानंद राम, मंडल अध्यक्ष दिलीप झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल बिहारी यादव, संजय मंडल, गौरव चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। सभा को रामचंद्र रविदास, महेश राम, जोगेंद्र राम, दिलीप झा ने भी संबोधित किया। मंच संचालन अधिवक्ता सह भाजपा नेता अमितेश कुमार सिंह ने किया।