मनमाने तरीके से किया गया शिक्षा समिति का गठन
पूर्णिया। बाकी मध्य विद्यालय में मनमाने तरीके से बिना कोरम पूरा किए शिक्षा समिति का चुनाव कर
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 12:15 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 12:15 AM (IST)
पूर्णिया। बाकी मध्य विद्यालय में मनमाने तरीके से बिना कोरम पूरा किए शिक्षा समिति का चुनाव कर लिया गया। उक्त बातें जदयू महासचिव मो. समद ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा समिति के गठन के खिलाफ ग्रामीणों ने चुनाव कराने आए शिक्षक तुलानंद मंडल को आपत्ति आवेदन दिया गया। परंतु उन्होंने नहीं लिया। उन्होंने चुनाव को रद करने की मांग की। इधर शिक्षक सह बीआरपी तुलानंद मंडल ने बताया कि गठन नियमानुसार किया गया है, इसमें 104 महिलाएं मौजूद थीं। यहा हमेशा ही चुनाव नहीं होने देने का प्रयास किया जाता रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें