पूर्व राज्यपाल पहुंचे पूर्णिया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
पूर्णिया नागालैंड और केरल के पूर्व राज्यपाल तथा कई कांग्रेस नेता बुधवार को पूर्णिया पहुं
पूर्णिया : नागालैंड और केरल के पूर्व राज्यपाल तथा कई कांग्रेस नेता बुधवार को पूर्णिया पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। वेलोग विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने किशनगंज जा रहे थे। पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक तथा वर्तमान काग्रेस राज्यसभा सासद एवं बिहार प्रदेश अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा पार्टी संगठन की मजबूती पर चर्चा की। बैठक में जिला अध्यक्ष इंदु सिंहा को किशनगंज विधानसभा प्रत्याशी सईदा बानो के पक्ष मे प्रचार-प्रसार के लिए सुझाव दिया। इसके बाद वे सभी किशनगंज विधानसभा के चुनाव प्रचार के कार्यक्रम हेतु प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर काग्रेस उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता एजाज अहमद, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, सुमित सिंहा, पवन कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष शशि कुमार, सन्नी सौरव, सानी असहफता, शफीक आलम, मनोज सिंह एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे।