टेक होम राशन वितरण में मिली अनियमितता
पूर्णिया। प्रखंड अंतर्गत पांच आगनबाड़ी केंद्रों पर टेकहोम राशन वितरण का प्रमुख ने मंगलवार क
पूर्णिया। प्रखंड अंतर्गत पांच आगनबाड़ी केंद्रों पर टेकहोम राशन वितरण का प्रमुख ने मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई गई। प्रमुख मो. इम्तियाज आलम ने बताया कि हरिणतोड़ पंचायत वार्ड चार के केंद्र संख्या 106 में 23 बच्चे उपस्थित थे जबकि 37 बच्चों की हाजिरी बनी हुई थी। वहीं सुखा राशन डेढ़ केजी चावल, आधा केजी दाल, एक अंडा दिया गया। इसके बाद उन्होंने केंद्र संख्या 227 की जाच की जहा सहायिका के चयन के बाद भी पर्यवेक्षिका के द्वारा सहायिका को हाजिरी बनाने से रोकने का मामला प्रकाश में आया। उन्होंने कहा कि पांच केंद्रों 201, 106, 227, 21 एवं 228 की जांच की। इसकी रिपोर्ट प्रखंड बाल विकास परियोजना, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी को भेजेंगे।