घेघुआ से रुक रही पानी की निकासी, डूब रही धान की फसल
पूर्णिया। प्रखंड के बहुती भिखना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर पुलिया के पास घेघुआ के जमा होने से पा
पूर्णिया। प्रखंड के बहुती भिखना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर पुलिया के पास घेघुआ के जमा होने से पानी की निकासी में हो रही रुकावट से धान किसान परेशान हैं। उनकी फसल पानी में डूबी हुई है। इसको लेकर भिखना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष लालबहादुर ंिसह ने प्रशासन से जल्द घेघुआ हटाने की गुहार लगाई है। यह बता दें कि बहुती से भिखना लगभग पाच किलोमीटर के दायरे में सैकडों एकड में धान की फसल होती है, इस बार भयानक बाढ के कारण धान की फसलें डूब गईं हैं। इधर धीरे-धीरे पानी की निकासी के बाद फसल के बचने की संभावना बढ गई है। जबकि इस क्षेत्र से बाढ के पानी निकलने में सबसे बड़ी बाधा घेघुआ है। यह इस सड़क पर बने सभी पुलियो के पास जमा होकर पानी की निकासी को बंद कर दिया है, जिससे फसल डूब रही है। इस संबंध में इस लाल बहादुर सिंह ने बताया कि अगर जल्द घेघुआ नहीं हटाया गया, तो धान की फसल बर्बाद हो सकती है।
इस संबंध में सीओ कमलनयन कश्यप ने कहा कि जहा भी घेघुआ पानी निकासी में बाधा उत्पन्न कर रहा है, उसे साफ कराया जाएगा।