सर्पदंश से 20 वर्षीय जवान बेटे की मौत, परिजन बदहवास
पूर्णिया। सर्पदंश से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना शनिवार की देर रात लादूगढ पंचायत
पूर्णिया। सर्पदंश से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना शनिवार की देर रात लादूगढ पंचायत के वार्ड 05 स्थित तेतराही गाव की है। मृतक विक्रम कुमार यादव अनिल यादव का सबसे बड़ा लड़का था। जो इंटर में पढ़ रहा था। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के माता-पिता ने कहा कि शनिवार की रात करीब दस बजे दरवाजे पर बंधी एक भैंस खुल गई थी, जिसे धान के खेत से वह लाने गया और सर्पदंश का शिकार हो गया। घटना बाद पीड़ित को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी ले जाया गया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मध्य रात्रि को परिजन शव लेकर तेतराही पहुंचे तो कोहराम मच गया। अगल-बगल के सैकड़ों ग्रामीण जुट गए तथा रोते बिलखते परिजन को ढाढस बंढ़ाया। पंचायत के उपमुखिया नवल-किशोर यादव, विनोद यादव, रंधीर कुमार आदि ने जानकारी दी कि हाल के दिनों में सर्पदंश की कई घटनाएं घट चुकी हैं। बारिश के कारण जलजमाव होने से सांप ऊंचे स्थानों पर आ गए हैं। कुछ दिन पूर्व मधुबन पंचायत, सहुरिया, ईटहरी, विनोबाग्राम, परलतटोला मिरचाईबाड़ी सहित कई अन्य क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं हुई हैं। फिलहाल जवान बेटे की मौत से माता-पिता और परिजन बदहवास हैं।