भट्ठा बांग्ला मवि में हुआ पौधारोपण
पूर्णिया ग्रीन इनिशिएटिव फाउंडेशन की ओर से शहर के भट्ठा बांग्ला मध्य विद्यालय में पौधारोपण
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:10 AM (IST)
पूर्णिया: ग्रीन इनिशिएटिव फाउंडेशन की ओर से शहर के भट्ठा बांग्ला मध्य विद्यालय में पौधारोपण किया गया। इसका उद्देश्य बच्चे एवं लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। मौके पर उपस्थित ग्रीन इनिशिएटिव फाउंडेशन के संचालक अभिजीत कुमार ने बताया कि तीन दिनों तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच सौ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। फाउंडेशन का लक्ष्य शहर के साथ-साथ पूरे बिहार को स्वच्छ बनाना और पर्यावरण के महत्व को समझाना है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य रामदेव दास ने इसकी सराहना की। मौके पर सदस्य अभिषेक कुमार, धनराज कुमार, फैयाज, विवेक आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें