अगलगी में चार घर जलकर राख
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र की शीशाबाड़ी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित परापूर्णिया गाव में शुक्र
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र की शीशाबाड़ी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित परापूर्णिया गाव में शुक्रवार की अलसुबह तीन बजे आग लगने से चार परिवार के घर जलकर राख हो गए। अग्निपीड़ित मो एखलख, तजम्मुल हुसैन, मो अकील, मोसमात हैरुन निशा ने बताया कि करीब तीन बजे के आसपास जब वे सो रहे थे तभी अचानक घर के पिछवाड़े में मवेशी घर से आग की लौ दिखाई दी। आनन फानन में किसी तरह मवेशी को बाहर निकाला इस दौरान कुछ मवेशी झुलस भी गए। आग इतनी तेज थी कि मवेशी घर से सटे एक जलावन व दो रहने वाले घर को अपनी आगोश में ले लिया। इसी बीच आसपास के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया नहीं तो इस घटना से दर्जनों घर आग की भेंट चढ़ गए होते। इस अगलगी की घटना में लगभग 50 हजार के नुकसान का अनुमान है। अग्निपीड़ितों ने इसकी सूचना अंचल प्रशासन को देने की बात कही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अंचल प्रशासन से अग्निपीड़ितों को सरकारी सहायता दिए जाने की माग की है।