बाढ़ व बारिश से निबटने के लिए सरकारीकर्मी की जरूरत : प्रमुख
पूर्णिया। बाढ़ और बारिश के कारण उत्पन्न स्थितियों से निबटने के लिए अतिरिक्त सरकारीकर्मी भ्
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 11:20 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 11:20 PM (IST)
पूर्णिया। बाढ़ और बारिश के कारण उत्पन्न स्थितियों से निबटने के लिए अतिरिक्त सरकारीकर्मी भेजने की मांग प्रखंड प्रमुख रेखा देवी ने डीएम से की है। प्रमुख ने कहा कि प्रखंड की सभी पंचायतों की स्थिति बाढ़ और बारिश के चलते नारकीय हो गई है। ऐसे में सभी पंचायतों में राहत कार्य चलाने की जरूरत है। जबकि इसके लिए यहा मात्र चार राजस्व कर्मचारी तैनात हैं। 12 पंचायतें बाढ़ प्रभावित हो चुकी हैं, इन सभी पंचायतों में बाढ़ राहत चलाने की जरूरत है। भीषण बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इस परिस्थिति में यहा सरकारीकर्मी की जरूरत है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें