युवक की गोली लगने से मौत, शव के पास मिला पिस्टल
पूर्णिया। केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केनगर-चंपानगर सड़क के समीप स्थित एक डेयरी और पॉलिट्री फा
पूर्णिया। केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केनगर-चंपानगर सड़क के समीप स्थित एक डेयरी और पॉलिट्री फॉर्म में मंगलवार की शाम उसके प्रोपराइटर की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के मिलनपाड़ा निवासी 33 वर्षीय राजा घोष की कनपटी में गोली लगी है। शव के समीप ही पिस्तौल भी रखा था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। केनगर थानाध्यक्ष वरुण गोस्वामी ने बताया कि मृतक की पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की स्थिति देख यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है आत्महत्या। बताया कि उसकी पत्नी अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।
के नगर थाना क्षेत्र के भोकराहा लीची बाड़ी मुस्लिम टोला से करीब चार सौ मीटर उत्तर राजा घोष डेयरी सह पॉलिट्री फार्म चलाता था। जानकारी के मुताबिक राजा ने भोकराहा गाव निवासी तवरेज से उक्त फार्म खरीदा था। बताया गया कि लगभग छह वषरें से वह फार्म चला रहा था। लेकिन मंगलवार की शाम खून से लथपथ उसका शव वहां मिला। उसकी मौत गोली लगने से हुई थी। गोली की आवाज पर स्थानीय लोगों ने उसकी पत्नी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी परिजनों के साथ वहां पहुंची और शव को देख बदहवास हो गई। उनके परिजनों ने उन्हें संभाला तथा केनगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। गोली युवक के कनपटी में लगी थी तथा वहां चारों ओर खून फैला था। मुतक के पास ही एक पिस्तौल भी रखा था। अनुमान लगाया जा रहा था कि उसी पिस्तौल की गोली से युवक की मौत हुई है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उसे किसी ने गोली मारी है अथवा उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती दौर में यह पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से राजा तनाव में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पत्नी के बयान एवं पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।