दहेज की मांग कर ससुराल नहीं ले जाने की शिकायत
पूर्णिया : बायसी निवासी पीड़िता सीरत जहां ससुराल वालों के द्वारा दहेज प्रताड़ना की शिकायत करने ए
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 06:50 PM (IST)
पूर्णिया : बायसी निवासी पीड़िता सीरत जहां ससुराल वालों के द्वारा दहेज प्रताड़ना की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग करने और ससुराल नहीं ले जाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि उसकी निकाह 2015 से मु. अशरफ पिता मु. कमरूल से हुई थी। निकाह के दौरान जो लेनदेन मुकर्रर हुआ था वो दिया गया। उसके बाद उसे ससुराल ले गया और एक दिन बाद वापस मायके भेजने के बाद दोबारा वापस नहीं ले गया है। ससुराल ले जाने की बात पर दो लाख रुपये और मोटर साइकिल सहित घरेलू सामान देने का मांग करता है। पीड़िता ने कानूनी सहायता कर न्याय की गुहार लगाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें