Move to Jagran APP

शहीद संजीत सहनी को दीप जलाकर दी गई श्रद्धाजलि

पूर्णिया। प्रखंड के दिवानगंज सहनी टोला में कारगिल शहीद जवान संजीत सहनी के स्मारक पर एक दीप श्

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:36 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 12:35 AM (IST)
शहीद संजीत सहनी को दीप जलाकर दी गई श्रद्धाजलि
शहीद संजीत सहनी को दीप जलाकर दी गई श्रद्धाजलि

पूर्णिया। प्रखंड के दिवानगंज सहनी टोला में कारगिल शहीद जवान संजीत सहनी के स्मारक पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम अंतर्गत दीपमाला जलाकर सदर विधायक विजय खेमका ने उन्हें श्रद्धाजलि दी। कार्यक्रम में लोगों ने दीप जलाकर उन्हें याद किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि दीपावली प्रकाश का उत्सव है। भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन पर उनके स्वागत में आकाशदीप के साथ-साथ सारा राज्य दीपमाला से प्रकाशित हुआ था। आज पुन: रामराज्य की आवश्यकता है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शीध्र हो, इसके लिये भी एक दीप जय श्रीराम के नाम हम सबने दीपावली पर जलाया है। सदर विधायक ने कहा श्री राम के मंदिर निर्माण में सभी समुदाय को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। विधायक ने कहा सरकार को भी राम मंदिर निर्माण के लिये सदन में अतिशीघ्र विधेयक लाना चाहिए। इस मौके पर जिला पार्षद विवेक यादव ने कहा कि हमारे देश के सैनिक हमारे सबसे बड़े गौरव हैं। इन्हीं सपूतों की शहादत की बदौलत आज हम सब आजाद हवा में सास ले रहे हैं। मुखिया प्रदीप साह ने कहा कि हमारे देश के वीर जवान दीपावली और होली तक अपने परिवार के साथ नहीं मना सकते हैं। वे हमारी रक्षा के लिए सरहद पर अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं। ऐसे वीर सपूतों को मेरा शत-शत नमन है। हमारे गाव के शहीद संजीत सहनी ने कारगिल युद्ध में अपने प्राण गवाएं हैं। आज पंचायत वासी उन्हें नमन करते हुए उन सभी शहीदों के नाम दीप जलाये हैं। कार्यक्रम में उपमुखिया अनिल महतो, प्रदीप सहनी, बीरेंद्र सिंह, सुकेश पाल, कुंदन सोनी, उपेंद्र उड़ाव, बिमल मंडल, शंभू मंडल, संतोष ठाकुर, अजीत सिन्हा, सोनू सिंह, संजीव सिंह, अधिवक्ता सुनील सिन्हा, सुजीत सिन्हा, किशोर केशरी, अशोक सिंह, विनय सिन्हा, मिथलेश पोद्दार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.