निरीक्षण में चार बीएलओ मिले अनुपस्थित, मागा स्पष्टीकरण
पूर्णिया। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें
पूर्णिया। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें सभी मतदान केंद्रों पर नाम जोड़ने के लिए फार्म छ:, नाम हटाने के लिए फार्म सात और नाम में सुधार के लिए फार्म आठ लिया गया। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत कटऑफ डेट 1 जनवरी 2019 है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार और प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सहनी के द्वारा मतदान केंद्र संख्या 190, 191, 192,193, 195, 196, 231, 232, 233, 234, 242, 243, 251, 252, केन्दों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र संख्या 191, 193, 195, 196 के बीएलओ अनुपस्थित मिले जिससे स्पष्टीकरण मागा गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने क्षेत्र के सभी बीएलओ से कहा कि अपने कर्तव्य का पालन करना ही सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए सरकार और विभाग के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसे अच्छी तरह से निभाया जाना है। जो भी बीएलओ अनुपस्थित थे उनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।