महिला घायल
रेलवे ट्रैक के पत्थर से महिला घायल जानकीनगर पूर्णिया संस शुक्रवार की दोपहर सहुरिया सुभाय मिलिक के वार्ड 13 स्थित तिनकोनमा की 32 वर्षीया महिला रेलवे ट्रैक के पत्थर से गंभीर रूप से जारी हो गई। जानकारी के अनुसार सहरसा से कटिहार की ओर जा रही 152
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 06:34 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 06:34 PM (IST)
पूर्णिया। शुक्रवार की दोपहर सहुरिया सुभाय मिलिक के वार्ड 13 स्थित तिनकोनमा निवासी प्रमोद यादव की पत्नी रीना देवी रेलवे ट्रैक से छिटके पत्थर से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, सहरसा से कटिहार जा रही 15284 डाउन जानकी एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान पत्थर छिटककर ट्रैक के बगल में घास काट रही रीना देवी को जा लगी जिससे उनका सिर फट गया और पैर भी जख्मी हो गया। महिला को इलाज हेतु निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें