गरीबों और मजलूमों की आवाज दबा रही सरकार: मांझी
पेर्णिया। प्रखंड क्षेत्र की गढि़या बलुआ पंचायत के मुखिया प्रमानंद ऋ षि द्वारा आयोजित चाय पार्टी में बि
पेर्णिया। प्रखंड क्षेत्र की गढि़या बलुआ पंचायत के मुखिया प्रमानंद ऋ षि द्वारा आयोजित चाय पार्टी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माझी शामिल हुए। इस मौके पर श्री माझी को राजेन्द्र यादव, पूर्व मुखिया रामनारायण यादव, मुखिया प्रमानंद ऋषि, पूर्व प्रमुख निशिकात यादव, भूपेन्द मेहता, पूर्व जिला पार्षद डब्ल्यू यादव सहित अन्य लोगों ने माला पहना कर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को राशन-किरासन से लेकर अन्य समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों व मजलूमों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। आज श्रीनगर प्रखंड के सैकड़ों ऐसे लोग हैं जो पेंशन, आवास, राशन-किरासन के लाभ से वंचित है। गरीब लोगों का कोई कार्य नहीं हो रहा है। श्रीनगर ही नहीं राज्य में हजारों ऐसे लोग हैं, जिन्हें भूदान से प्राप्त भूमि पर अभी तक कब्जा नहीं मिल पाया है। गढि़या बलुआ व सिंघिया पंचायत के नवल ऋ षि आदि ने बताया कि हमलोगों के पिता के नाम से भूदान की जमीन मिली, लेकिन दबंगों द्वारा कब्जा नहीं होने दिया जा रहा है। चाय पार्टी में कमलकिशोर यादव, शातनु घोष, निशिकात यादव, विनोद यादव, विजय मेहता, मु. मुजलिम, बिमल ऋ षि, संजीव ऋ षि, अशोक, उमेश ऋ षि, परमेश्वर ऋ षि, भूपेन्द्र मेहता, परमेश्वर मंडल, निरंजन मेहता, मु. मुन्ना, शकर मेहता, राकेश मेहता आदि उपस्थित थे।