Move to Jagran APP

करणी सेना का पंचायत स्तर तक किया जाएगा विस्तार: बीके सिंह

पूर्णिया। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 11:27 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:13 AM (IST)
करणी सेना का पंचायत स्तर तक किया जाएगा विस्तार: बीके सिंह
करणी सेना का पंचायत स्तर तक किया जाएगा विस्तार: बीके सिंह

पूर्णिया। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए वे प्रत्येक जिले का दौरा कर रहे हैं। सेना के अध्यक्ष बीके सिंह ने रविवार को वीर कुंवर सिंह स्मृति भवन में उक्त बातें पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश और जिला स्तर पर अपने कुल और वंशज को संगठित करने के लिए प्रत्येक जिले में अभियान चलाया जाएगा। प्रखंड और पंचायत स्तर पर लोगों को संगठन से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर सरकार की उपेक्षा पर चिंता जताई। कहा कि उनके शव को करीब दो घंटे के इंतजार के बाद एबुंलेंस उपलब्ध कराया गया। सरकारी तौर किसी प्रकार की उनको मदद नही मिल पाई। मीडिया के लोग जब आगे आए तो सरकार जगी और आनन-फानन के मंत्री आए और राजकीय सम्मान दिया। अगर सरकार पहले से संवेदनशीलता दिखाती तो आज वे हम लोगों के बीच में होते। आज उसी जगह दूसरे वर्ग के लोग होते तो ऐसा नहीं होता। इसलिए हमलोगों को संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने वशिष्ठ बाबू को भारत रत्‍‌न के साथ आरा में उनके नाम पर यूनिवर्सिटी, टेक्निकल कॉलेज खोलने की मांग सरकार से की। आरा में उनकी मूर्ति लगाई जान की भी मांग उन्होंने उठाई। उन्होंने क्षमा मांगते हुए यह भी कहा कि जानकारी के अभाव में उनके लिए कुछ नहीं कर पाए। इस मौके पर अजय सिंह, कुमार आनंद, सत्यम राजपूत, कुंदन कुमार सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अमन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.