कलयुग में भटक गया है मानव : पलटू दास
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र के धूरपैली पंचायत अंतर्गत पिपरा गाव में सत्संग में बाबा पलटू दास ने कहा ि
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 08:16 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 08:16 PM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र के धूरपैली पंचायत अंतर्गत पिपरा गाव में सत्संग में बाबा पलटू दास ने कहा कि कलयुग में मानव दूसरी ओर भटक गया है। संत के शरण में आने से मानव का कल्याण होता है। आधुनिक युग में अपनी सुख-सुविधा के लिए दूसरी ओर भाग रहे हैं। ईश्वर को याद करने का लोगों के पास वक्त नहीं है। समय निकालकर ईश्वर को भी याद करें। संत महात्मा के संसर्ग में आने से लोगों के मन का मैल धूल जाता है। सत्संग का आयोजन परमहंस मेंॅहींॅ दास के अनुयायी उमेश कुमार विश्वास द्वारा किया गया था। इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया विद्यानंद विश्वास, दिलीप कुमार विश्वास जदयू नेता, चमन लाल विश्वास, रामलाल विश्वास आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें