विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अगर नीतीश कुमार को 6 महीने बाद हटाना था तो...', सम्राट की ताजपोशी पर प्रशांत किशोर का तीखा हमला

Published: Wed, 15 Apr 2026 08:04 PM (IST)

प्रशांत किशोर पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने 'जन सुराज' अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने बिहार में नई सरकार ...और पढ़ें

पूर्णिया में सभा को संबोधित करते प्रशांत किशोर।

पूर्णिया में सभा को संबोधित करते प्रशांत किशोर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) बुधवार को पूर्णिया जिले में पहुंचे। वे ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

पूर्णिया में पूर्व सांसद उदय सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था।

उन्होंने कहा कि उस समय यह घोषणा की गई थी कि बिहार में बनी नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए 6 महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे।

'15 दिनों में बनेगी जिले की कमेटी, प्रखंड तक होगा विस्तार'

प्रशांत किशोर ने बताया कि इस बैठक में 3 घंटे तक सभी की राय ली गई और यह समझने का प्रयास किया गया कि कहां कमी रह गई। उन्होंने कहा, मैं 3 बार यहां फिर आऊंगा। अगले 15 दिनों में यहां जिले की कमेटी बनेगी, जिसके माध्यम से प्रखंड स्तर तक भी कमेटी का विस्तार किया जाएगा।

सम्राट की ताजपोशी पर PK का तंज

उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी की ताजपोशी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि नीतीश कुमार को 6 महीने बाद हटाना था, तो जनता को पहले बताना चाहिए था। उन्होंने कहा, लोकतंत्र का तकाजा यही है कि उन्हें फिर से मेंडेट लेना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता से किए गए वादों जैसे 1 करोड़ नौकरी देना, पलायन रोकना और हर प्रखंड में अच्छे विद्यालय बनाने की बात की। उन्होंने सरकार के गठन को अलोकतांत्रिक और अमर्यादित बताया।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'कभी नहीं कहा निशांत उपमुख्यमंत्री बनेंगे', डिप्टी सीएम बनते ही विजय चौधरी का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें- 'मैं सम्राट चौधरी...', बेटे ने ली CM पद की शपथ तो भावुक हो गए पिता; बोले- हमेशा याद रहेगा ये दिन