हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पंजाब पुलिस
पूर्णिया। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय पुलिस की मदद से एक विवाहिता के हत्यारोपित की गिरफ्तारी ह
पूर्णिया। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय पुलिस की मदद से एक विवाहिता के हत्यारोपित की गिरफ्तारी हेतु ¨सघिया गांव में छापामारी की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। पंजाब के कपूरथला जिले के सुभानपुर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता का अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना 2017 की है। इसमें भवानीपुर पूरब पंचायत के ¨सघिया निवासी कारेलाल ठाकुर पर पंजाब के कपूरथला जिले के सुभानपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। इस बाबत सुभानपुर थाना के सहायक थानाध्यक्ष सूरत ¨सह ने बताया कि आरोपित सुभानपुर थाना के नसीरपुर गांव में एक मोटर पर रहता था। इस दौरान यह घटना हुई। मामला दर्ज होने के बाद वह भाग खड़ा हुआ। पंजाब पुलिस ने बताया कि महिला का शव बगल के एक दूसरे मोटर के पास जमीन के नीचे से मिला था। पंजाब पुलिस ने भवानीपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल के साथ गुरुवार की देर रात्रि संयुक्त छापामारी की। छापेमारी टीम में पंजाब पुलिस के सर्वजीत ¨सह, सुखपाल ¨सह साहित्य भवानीपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल सहित पुलिस बल शामिल थे।