लीड..पूर्णिया कॉलेज के साईस ब्लॉक का होगा आधुनिकीकरण : कुलपति
पूर्णिया। पूर्णिया कॉलेज के साईस ब्लॉक का आधुनिकीकरण होगा। इसके तहत साईंस ब्लॉक की
पूर्णिया। पूर्णिया कॉलेज के साईस ब्लॉक का आधुनिकीकरण होगा। इसके तहत साईंस ब्लॉक की सभी आठ कक्षाओं को आधुनिकीकरण किया जाएगा। यहां स्मार्ट क्लास रूम एवं डिजिटिलाइजेशन के साथ-साथ पुननिर्माण कार्य भी होगा। उक्त बातें पूर्णिया विवि के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने पूर्णिया कॉलेज में साईंस ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने भौतिकी, गणित, वनस्पतिशास्त्र, जंतुविज्ञान एवं रसायनशास्त्र की सभी कक्षाओं एवं प्रयोगशालाओं का शिक्षक एवं विभागाध्यक्षों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां वनस्पतिशास्त्र, जंतुविज्ञान एवं बायो-केमेस्ट्री का लैब भी स्थापित किया जाएगा। पीजी पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं पूर्णिया कॉलेज के साईंस विभागों की पढ़ाई इन्हीं प्रयोगशाला एवं कक्षाओं में करायी जाएगी।
शिक्षकों के लिए बनाए जाएंगे सिटिंग केबिन
यहां साईंस के सभी शिक्षक, अतिथि शिक्षक, विभागाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के डीन (साईंस) की बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए लगभग 20 नये सिटिंग केबिन बनाए जाएंगे, जिनमें शिक्षकों के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट के साथ प्रिंटर इत्यादि की सुविधा दी जाएगी। ताकि वे अपना पीपीटी तैयार कर सकेंगे।
सात प्रयोगशालाएं होगी अत्याधुनिक
कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि पूर्णिया विवि में स्थापित सात प्रयोगशालाएं अत्याधुनिक होगी। जो उत्तर बिहार में सर्वोत्कृष्ट होगी। इन प्रयोगशालाओं में डीनएनए एक्स्ट्रेक्ट, डीएनए प्रोफाइलिंग, जिनोम प्रोफाइलिंग, बाई कैमिकल, इंजिनियरिंग, म्यूटेशन, रेडिएशन, अल्टरनेटिव एनर्जी तथा नैनो टेक्नोलॉजी की आधुनिक व्यवस्था होगी।
विवि के साथ पूर्णिया कॉलेज के फंरू से 50 लाख का होगा इंतजाम
इसके लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय 50 लाख की व्यवस्था करेगा और कुछ राशि पूर्णिया कॉलेज के फंड से भी ली जाएगी। साईंस ब्लॉक का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।
चारों विभाग में एक-एक आईटी सेल की भी व्यवस्था की जाएगी। जिसमें विभाग के शिक्षक और पीजी-पीएचडी के छात्र भी कार्य कर सकेंगे। इस तरह के आईटी सेल का निर्माण अन्य तीन जिलों के कॉलेजों में भी किया जाएगा।
निरीक्षण में कुलसचिव ग्रुप कैप्टन मो. याकूब, डीन साईंस प्रो. बीएन पाडे, उपकुलसचिव (प्रशासनिक) डॉ. जेपीएन विकर्तन, पूर्णिया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. मिथेलेश मिश्रा, विवि के परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह, वनस्पतिशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. शब्बीर हुसैन आदि मौजूद थे।