बूथ स्तर पर जदयू को मजबूत बनाने की चर्चा
पूर्णिया। मुख्यालय स्थित अब्दुल रहमान मार्केट में जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 06:42 PM (IST)
पूर्णिया। मुख्यालय स्थित अब्दुल रहमान मार्केट में जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक ठाकुर की अध्यक्षता में की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी बायसी एसके बिमल सहित कई पंचायत अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान एसके बिमल ने एक मार्च को पटना के गाधी मैदान में जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री बिहार द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में मो. नैय्यर आलम, अजय महलदार, मो. सईद, प्रेम लाल विश्वास, अशोक दास, मो. वाहिद, कृष्णा नन्द विश्वास आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें