विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सांसद पप्पू यादव का एलान, पटना और पूर्णिया में रह रही छात्राओं को फ्री में देंगे गैस सिलिंडर 

Published: Sun, 22 Mar 2026 09:59 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2026 10:15 PM (IST)

स्वतंत्र सांसद पप्पू यादव ने बिहार में आंधी-तूफान से मक्के की फसल को हुए नुकसान पर किसानों के लिए मुआवजे ...और पढ़ें

पत्रकारों से बात करते पप्पू यादव। (जागरण)

पत्रकारों से बात करते पप्पू यादव। (जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। राज्य में आई आंधी-तूफान से फसलों खासकर मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया किसानों का
मुद्दा वह संसद में भी उठायेंगे।

उन्होंने कहा कि किसान कर्ज भी माफ करना चाहिए। इस मामले में सरकार अगर कदम नहीं उठाती है तो गंभीर आर्थिक संकट में सभी किसान फंस जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के साथ-साथ कोसी क्षेत्र के मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में मक्के की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

पूरी फसल बर्बाद

इन इलाकों से करीब 65 फीसद मक्का उत्पादन होता है और यहां बड़े पैमाने पर किसान मक्के की खेती पर निर्भर हैं। पप्पू यादव ने कहा कि यहां के ज्यादातर किसान बैंक से कर्ज लेकर खेती करते हैं। इस बार आए तेज आंधी-तूफान ने उनकी पूरी मेहनत बर्बाद कर दी।

डगरूआ प्रखंड में दुष्कर्म मामले में सांसद ने त्वरित कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। उन्होंने कहा कि समय पर स्थानीय पुलिस ने एक्शन लिया होता तो लड़की की जान बच सकती थी। जिस निर्ममता के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

पूरे मामले पुलिस की कार्यप्रणाली भी दोषी है। मामले में जांच कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। राज्य में लगातार एक के बाद एक दुष्कर्म के मामले हो रहे हैं लेकिन सरकार नींद में है। राज्य का माहौल अराजक है।

'कौन चला रहा है सरकार'

सरकार कौन चला रहा है किसी को पता नहीं है। इस मौके पर सांसद राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की साढ़े 13 करोड़ जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है और किसी को यह भी नहीं पता है कि सरकार चला कौन रहा है।

पप्पू यादव उपलब्ध कराएंगे सिलिंडर

गैस संकट को देखते हुए सांसद ने विभिन्न जिलों से आकर राजधानी पटना और पूर्णिया शहर में रहने वाली छात्राओं को सांसद पप्पू यादव गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।

ऐसी बच्चियों को पटना और पूर्णिया स्थित मेरे कार्यालय जाकर आईडी कार्ड दिखाना है। ऐसी छात्राओं को उनके तरफ से गैस सिलिंडर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में पप्पू यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, गोलीकांड संसद तक ले जाने की घोषणा