विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में पप्पू यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, गोलीकांड संसद तक ले जाने की घोषणा

By Santosh Mishra Edited By: Ajit kumar
Published: Thu, 19 Mar 2026 07:54 PM (IST)

Pappu Yadav Statement: पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर के गायघाट में पुलिस गोलीकांड के बाद बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर ...और पढ़ें

सांसद पप्पू यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। फोटो: जागरण

सांसद पप्पू यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। फोटो: जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गायघाट (मुजफ्फरपुर)। Pappu Yadav ने बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि राज्य में हालात पूरी तरह बिगड़ चुके हैं। उनका आरोप है कि अपराधियों के साथ-साथ पुलिस भी बेलगाम हो गई है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है।

गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ पंचायत स्थित चोरनियां गांव में हुए पुलिस गोलीकांड के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गुरुवार को सांसद पप्पू यादव मृतक जगतवीर राय के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे और घटना को लेकर सरकार व प्रशासन पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं और कई मामलों में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पप्पू यादव ने ऐलान किया कि वे जगतवीर राय की मौत का मामला संसद में उठाएंगे। साथ ही Patna High Court में विधि सम्मत याचिका दायर की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मामला सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा।

सांसद ने मृतक के परिजनों को अपने निजी कोष से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। घटना की जानकारी लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आधी रात को तत्कालीन थानाध्यक्ष राजा सिंह पुलिस बल के साथ पाक्सो एक्ट के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे, लेकिन कथित तौर पर नशे की हालत में पुलिस टीम गलत घर में घुस गई।

पप्पू यादव के अनुसार, घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की गई और इसी दौरान बाहर निकले जगतवीर राय को गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने ग्रामीणों पर लगाए गए पुलिस से मारपीट और गाड़ी तोड़फोड़ के आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि घटनास्थल पर ऐसे कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले।

सांसद ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से मामले की उच्चस्तरीय जांच पटना की एसआईटी से कराने की मांग की है। उनके आग्रह पर कुछ देर बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।