गोवा में बिहार की लोककला की छटा बिखेरेंगे कलाकार
पूर्णिया। कला संस्कृति, युवा विभाग और संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में 22 से 24 नवंबर
पूर्णिया। कला संस्कृति, युवा विभाग और संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में 22 से 24 नवंबर तक गोवा में बिहार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बिहार की संस्कृति, परंपरागत लोकनृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। महोत्सव में कलाभवन के कलाकारों का चयन किया गया है। 20 सदस्यीय कलाकारों का दल वरिष्ठ रंगकर्मी और विभाग के संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में गोवा के लिए रवाना होगा। कलाभवन के लोककला प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र के कलाकार बिहार महोत्सव के शुभारंभ के दिन बिहार की लोक संस्कृति झूमर, झिझिया, जट-जटिन, सामा-चकेवा आदि लोक नृत्यों की प्रस्तुति होगी। कला भवन के कलाकार गोवा में बिहार महोत्सव के आयोजन में बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि का आभार व्यक्त किया है। विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया बिहार महोत्सव में कला संस्कृति मंत्री के विशेष प्रयास ही चयनित हो पाया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में भी कलाभवन के कलाकार सिक्किम, इलाहाबाद, यूपी, लखनऊ, छिंदवाड़ा, कुल्लू मनाली आदि जगहों पर बिहार की लोक कला की छटा बिखेर चुके हैं। कला भवन के उपाध्यक्ष डॉ. डी. राम ने सभी कलाकारों को गोवा बिहार उत्सव में चयनित होने पर शुभकामना दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कला संस्कृति हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह हमारी पहचान है। कला भवन के कलाकार लोक कला में रुचि रखते हैं और इससे राज्य के बाहर में फैलाने का प्रयास कर रहे हैं यह काफी गर्व की बात है। स्वस्थ्य रहने के लिए लोक कला को अपने जीवन का हिस्सा एक बार फिर से बनाना होगा। इसे अपने जीवन में स्थान देना होगा। इन कलाकारों के माध्यम से गोवा के दर्शक भी बिहार की लोक कला से परिचित होंगे। शनिवार को गोवा रवानगी से पूर्व कलाकारों ने अभ्यास में जमकर पसीना बहाया। इस मौके पर कला भवन मंत्री राम नारायण सिंह संयुक्त सचिव दीनानाथ सिंह ने भी कलाकारों को बधाई और शुभकामना दी। गोवा के लिए चयनित कलाकारों में विश्वजीत कुमार सिंह, रक्षित राज, रानी कुमारी, खुशबू कुमारी, गरिमा, ममता कुमारी, सविता कुमारी, राज कुमार, सोनिया सिंह, शिवाजी राम राव, डोली कुमारी, हनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, राम पुकार केवट, राज रौशन, सरिता कुमारी, सौम्या कुमारी, कल्याणी भारती, मुन्ना कुमार, अमित कुमार, त्रिदीप कुमार, ललन कुमार शामिल हैं।