विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 3 मंजिला मकान के लिए नहीं पास कराना होगा नक्शा, बिहार में लागू हुए नए नियम

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:21 PM (IST)

राज्य सरकार ने भवन निर्माण नियमों में बदलाव किया है, जिसके तहत 10 मीटर तक ऊंचे (तीन मंजिला) मकानों के ...और पढ़ें

AI के माध्यम से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर।

AI के माध्यम से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. 10 मीटर तक ऊंचे मकानों को नक्शा पास कराने से छूट मिली।

  2. ऑनलाइन प्रक्रिया से नक्शा स्वीकृति, 30 दिन में स्वतः मंजूरी का प्रावधान।

  3. बेडरूम, किचन, स्टोर रूम के लिए नए मानक तय किए गए हैं।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। शहर में अपना घर बनाने वालों के लिए राज्य सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। नगर एवं विकास विभाग ने नई भवन निर्माण उपविधि 2026 अधिसूचित कर दी है। इसमें भवन निर्माण के मानक स्पष्ट करने के साथ नक्शा पास कराने की प्रक्रिया आसान की गई है।

नए नियम के तहत 10 मीटर तक ऊंचे यानी तीन मंजिला मकान के लिए स्थानीय निकाय या प्राधिकरण से नक्शा पास कराने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इससे अधिक ऊंचाई वाले भवनों के लिए नक्शा स्वीकृत कराना जरूरी होगा, लेकिन प्रक्रिया online होगी।

विभाग ने भवनों को लो रिस्क, मिडिल रिस्क और हाई रिस्क की तीन श्रेणियों में बांटा है। लो रिस्क श्रेणी में 10 से 24 मीटर तक ऊंचे मकान रखे गए हैं।

इनके लिए भवन मालिक को चयनित आर्किटेक्ट से नक्शा बनवाकर विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराना होगा। 24 मीटर से अधिक ऊंचे मिडिल रिस्क मकानों के नक्शे को थर्ड पार्टी से स्वीकृत कराना होगा। नगर निगम द्वारा चयनित आर्किटेक्ट अपने स्तर पर नक्शा पास कर सकेंगे।

30 दिन के भीतर मंजूरी

हाई रिस्क श्रेणी में 5000 स्क्वायर फीट से अधिक क्षेत्रफल वाले मकान शामिल हैं। इनके लिए नगर निकाय या नगर निगम से नक्शा पास कराना अनिवार्य होगा। आवेदक को online आवेदन करना होगा। नगर निगम या निकाय को 30 दिनों के भीतर स्वीकृति देनी होगी। तय समय में मंजूरी नहीं मिलने पर नक्शा स्वत: स्वीकृत माना जाएगा।

नए बिल्डिंग बायलाज में कमरे, किचेन, बाथरूम और टायलेट के लिए जगह के मानक भी तय किए गए हैं। बेडरूम की लंबाई-चौड़ाई आठ फीट से कम नहीं होनी चाहिए।

किचेन की चौड़ाई 5.9 फीट और स्टोर रूम का क्षेत्रफल 32 स्क्वायर फीट होना चाहिए। ये नियम नए मकानों के साथ पुराने भवनों में बदलाव पर भी लागू होंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार में बुलेट ट्रेन की राह होगी आसान, ग्रैंड कॉरिडोर से जुड़ेगा रूट; नवगछिया में बनेगी दो नई रेल लाइन

नए बिल्डिंग बायलाज से नगरवासियों को राहत मिलेगी। पुराने नियमों के कारण नक्शा पास कराने में परेशानी होती थी और आवासीय घर में व्यावसायिक गतिविधि नहीं की जा सकती थी। नए नियमों से मकान बनाना आसान होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

-

विभा कुमारी, मेयर, पूर्णिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।