विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: करोड़ों के मालिक हैं नीतीश कुमार के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, इन हथियारों का भी रखते हैं शौक

Published: Fri, 29 Mar 2024 03:24 PM (IST)

दूसरे चरण में हो रहे पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन का दौर शुरू हो गया ...और पढ़ें

जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार से धनी हैं उनकी धर्मपत्नी
जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार से धनी हैं उनकी धर्मपत्नी

HighLights

  1. जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार से धनी हैं उनकी धर्मपत्नी
  2. संतोष कुशवाहा के पास 2,69,79, 640 रुपये की संपत्ति
  3. संतोष कुशवाहा की पत्नी के पास कुल 2,97,50,967 रुपये की संपत्ति

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया से जदयू के उम्मीदवार संतोष कुमार कुशवाहा ने अपने नामांकन पत्र के साथ जो हलफनामा दायर किया है, उसके अनुसार उनसे अधिक उनकी पत्नी अमीर हैं। उनकी धर्मपत्नी के पास कुल 2,97,50,967 रुपये की संपत्ति है, जबकि संतोष कुशवाहा के पास 2,69,79, 640 रुपये की संपत्ति है।

पिछले पांच साल में संतोष कुशवाहा की संपत्ति में जहां एक करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है, वहीं उनकी पत्नी की संपत्ति में डेढ़ करोड़ से अधिक का ह्रास हुआ है। उन्होंने एसएनएसवाई कॉलेज से अंतर-स्नातक किया है। उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है। किसी भी आपराधिक मामले में उन्हें दोषी साबित नहीं किया गया है।

2022-23 में 13 लाख से अधिक का आय रिटर्न किया दाखिल 

संतोष कुशवाहा द्वारा आयकर रिटर्न का ब्योरा भी हलफनामा में दर्शाया गया है। इसके अनुसार, संतोष कुशवाहा ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 13,08,560 रुपये आय का रिटर्न दाखिल किया है। जबकि उनकी पत्नी ने 44,76,540 आय का रिटर्न दाखिल किया है।

दिल्ली में भी है करोड़ों का मकान

रिटर्निग ऑफिसर को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार, निवर्तमान सांसद के पास जिले में जमीन-मकान के अलावा दिल्ली में भी जमीन-मकान है। दिल्ली के इंदिरापुरम (गाजियाबाद) में 2370 वर्गफीट जमीन पर उनका मकान है। उसका अनुमानित बाजार मूल्य 1.30 करोड़ रुपये दर्शाया गया है।

गन के भी शौकीन है सांसद

सांसद के पास दो आग्नेयास्त्र भी हैं। एनपी 30.06 बोर की एक राइफल और 0.12 बोर की एक एसबीबीएल गन भी है। उनके पास दो वाहन हैं तथा 50 ग्राम सोना है। इनकी कीमत 98,92,060 रुपये आंकी गई है। उनकी पत्नी के पास भी 1,81,48,099.39 रुपये मूल्य के जेवरात हैं।

संतोष कुमार के पास नकदी 4,72,300 रुपये तथा पत्नी के पास 378,900 रुपये हैं। जबकि संतोष कुमार का बैंक बैंलेंस 16,59,487 रुपये है। पत्नी के पास मात्र 3,78,900 रुपये हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: ' अब नीतीश कुमार के साथ ...', चिराग पासवान की पार्टी का फाइनल जवाब, भाजपा ने भी कर दिया सबकुछ साफ

Bihar Lok Sabha Election : बिहार में महागठबंधन की सीटें फाइनल, राजद को 26 और कांग्रेस को 9, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?