बायसी अनुमंडल में खुलेंगे 33 नए हाइस्कूल
पूर्णिया। बायसी अनुमंडल में हाइस्कूल की कमी दूर होगी। यहां अगले शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2020 से 33
पूर्णिया। बायसी अनुमंडल में हाइस्कूल की कमी दूर होगी। यहां अगले शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2020 से 33 हाइस्कूल काम करने लगेगा। इसमें सबसे ज्यादा अमौर प्रखंड में 12, बायसी-बैसा में आठ-आठ एवं डगरूआ में पांच हाईस्कूल होगा।
ये सभी हाइस्कूल मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर बनाए जा रहे हैं। इससे हाइस्कूल की पढ़ाई के लिए दूर जाने वाले छात्र-छात्राओं को सहूलियत होगी। इसके लिए वर्ग कक्ष की कमी वाले नौ मध्य विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण का कार्य चल रहा है। एक अप्रैल से यहां अध्ययन-अध्यापन का कार्य शुरू हो सके। यहां वर्ग कक्ष के साथ-साथ शौचालय, पेयजल एवं रनिंग वाटर फेसिलिटी की सुविधा दी जाएगी। अमौर प्रखंड में 12 हाईस्कूल--
अमौर प्रखंड में 12 नया हाईस्कूल होगा। इनमें मध्य विद्यालय अधांग, मवि सिमिलिया शिवा, मवि ज्ञानडोव, मवि रंगरैया लालटोली, मवि नितेंदर, मवि गरैया फकीर टोली, मवि मेंहदीपुर बंगरा, मवि भोकरी बसंतपुर, दमवि बरबट्टा, मवि खाड़ी, मवि ढ़रिया सिहालो, मवि छपरैली कन्या शामिल है। बायसी प्रखंड में मवि लोटिया ताराबाड़ी, मवि मिलिक टोल, मवि चोपड़ा, मवि बागडोब, मवि डंगराहा पूरबपार, मवि मंडेल कदवा टोली, मवि खोकसा, मवि ग्वालगांव है। डगरूआ में खुलने वाले हाइस्कूल में मवि कचना, मवि केंचुआ, मवि तमौट, मवि दुबैली और मवि बसबैली शामिल है। बैसा प्रखंड में मवि खगजना, मवि अर्जुन भिट्ठा, मवि रूणकी माधोपुर, मवि धरमबाड़ी, मवि असजा, मवि आमबाड़ी, मवि धुधआर बिजवार और मवि चंदेल हाइस्कूल में उत्क्रमित होगा।
18 मवि में बन रहा है वर्ग कक्ष--
नौवीं की पढ़ाई शुरू करने को लेकर वर्ग कक्ष की कमी वाले 18 उत्क्रमित उच्च विद्यालय में वर्ग कक्ष के निर्माण का कार्य चल रहा है। इनमें बायसी प्रखंड में मवि लोटिया ताराबाड़ी, मवि मिल्की टोल, मवि चौपड़ा, मवि डंगराहा पूरबपार, मवि खोक्सा, मवि ग्लावगांव, अमौर प्रखंड में मवि अधांग, मवि ज्ञानडोभ, मवि डहारिया सिहालो, पूर्णिया पूर्व में मवि महेंद्रपुर, मवि वीरपुर, कसबा में मवि सिमरिया, भवानीपुर में मवि बांगरा, मवि माधवनगर, रूपौली में मवि आझोकोपा, धमदाहा में कन्या मवि, मवि इटहरी और बनमनखी प्रखंड में मवि मसूरिया शामिल है।