खुनखुनिया गिरोह के सरगना की हत्या, दोस्त ने ही सीने में मारी गोली, पत्नी भी घायल
बिहार के पूर्णिया में उस समय सनसनी मच गई जब खुनखुनिया गिरोह का सरगना अब्दुल रज्जाक मारा गया। उसके दोस्त ने अब्दुल के सीने में गाेली मारी। घटना में सरगना की पत्नी भी घायल है।
By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 10:30 PM (IST)
पटना, जेएनएन। बिहार के पूर्णिया में उस समय सनसनी मच गई, जब खुनखुनिया गिरोह का सरगना अब्दुल रज्जाक मारा गया। बताया जाता है कि आपराधिक गिरोह की आपसी रंजिश में उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या कर दी। हालांकि उसकी हत्या से पुलिस ने राहत की सांस ली है। अब्दुल रज्जाक का खौफ सीमांचल से लेकर पश्चिम बंगाल तक था। पुलिस को कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी।
इधर, सरगना अब्दुल की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है। इसमें सरगना की पत्नी भी घायल है। सूत्रों की मानें तो गैंगवार की आशंका से लोग दहशत में हैं, वहीं इसे लेकर पुलिस में अलर्ट है। छानबीन की जा रही है। सूत्रों की मानें तो अापसी रंजिश में उसके दोस्त रहे अबु हयात व अन्य ने घटना को अंजाम दिया है।
अब्दुल रज्जाक के सीने में गोली मारी गयी है। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि अब्दुल की पत्नी घटना में घायल हो गई है। उनके पैर में भी गोली लगी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें